प्रणब मुखर्जी पर हो रहा इलाज का असर, बेटे ने कहा- वो जल्द हमारे बीच आएंगे वापस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य की स्थिति में रविवार को भी कोई बदलाव नहीं आया और वह जीवनरक्षक प्रणाली पर ही हैं। दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि उनके क्लिनिकल पैरामीटर और वाइटल स्थिर हैं और उन्हें लगातार वेंटिलेंटर सपोर्ट पर रखा गया है। वे पहले से ही कई बीमारियों से ग्रस्त हैं। उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर विशेषज्ञों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है।
There is no change in the condition of Pranab Mukherjee. His vital & clinical parameters are stable & he continues to be on ventilator support. He has multiple old co-morbidities; his health condition is being closely monitored by specialists: Army Hospital (R&R), Delhi pic.twitter.com/0f3bYiBTE4
— ANI (@ANI) August 16, 2020विज्ञापन
वहीं उनके बेटे अभिजीत बनर्जी ने कहा, 'वह पिछले दिनों की तुलना में अब पहले से ज्यादा बेहतर और स्थिर हैं। उसके सभी वाइटल पैरामीटर स्थिर हैं और उनपर उपचार का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। हमें दृढ़ता से विश्वास है कि वह जल्द ही हमारे पास वापस आ जाएंगे।'
यह भी पढ़ें- आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, हालत में कोई सुधार नहीं
बता दें कि 84 साल के मुखर्जी को सोमवार को सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। इससे पहले उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। अस्पताल ने एक बयान में कहा था, 'माननीय श्री प्रणब मुखर्जी की हालत आज सुबह भी पूर्ववत रही। वह अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और विशेषज्ञों की एक टीम करीबी निगरानी कर रही है।'
निधन की अफवाहों पर बेटे अभिजीत ने जताई थी नाराजगी
इससे पहले प्रणब मुखर्जी के निधन की कई अफवाहें फैल गई थीं, जिसे लेकर उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने नाराजगी जताई थी। प्रणब मुखर्जी के निधन की अफवाहों को लेकर अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट किया था, ‘मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी अब भी जिंदा है और ‘हेमोडायनामिक’ तौर पर स्थिर हैं।’ उन्होंने लिखा, ‘कई वरिष्ठ पत्रकारों के सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने से स्पष्ट हो गया है कि भारत में मीडिया फर्जी खबरों की एक फैक्टरी बन गई है।’