फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash Ambedkar said Anand Teltumbde being implicated in Elgar Parishad case

एल्गार परिषद मामले में तेलतुंबडे को फंसाया जा रहा: प्रकाश अंबेडकर

Sat, 29 Feb 2020 09:24 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 29 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Prakash Ambedkar said Anand Teltumbde being implicated in Elgar Parishad case
प्रकाश अंबेडकर

संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के पोते और पूर्व सांसद प्रकाश अंबेडकर ने आरोप लगाया कि एल्गार परिषद मामले में उनकी बहन रमाताई के पति आनंद तेलतुंबडे को केंद्र सरकार की शह पर फंसाया जा रहा है। जबकि तेलतुंबडे का कोई ऐसा इतिहास नहीं कि वह एल्गार परिषद से जुड़े हों, बल्कि उन्होंने अपने लेखों के माध्यम से परिषद की प्रासंगिकता पर भी सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


प्रकाश ने आनंद की अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद शनिवार को दिल्ली में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाते हैं। तेलतुंबडे पेट्रोलियम इंडस्ट्री में सरकारी उपक्रमों में सदैव बड़े पदों पर रहे हैं। ऐसे में उन पर देश के विरुद्ध काम करने और पीएम की हत्या की साजिश जैसे आरोपों के संदर्भ में पूछताछ करना उनके सांविधानिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन


तेलतुंबडे इस मामले में गिरफ्तार 9 लोगों के अलावा उन छह लोगों में हैं, जिन पर भीमा कोरेगांव में हिंसा फैलाने के लिए उकसाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इस मामले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा जांच (एनआईए) कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed