फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prajwal Revanna's Brother Claims Being Threatened With False Sexual Abuse Case

Karnataka: अब प्रज्ज्वल के भाई सूरज रेवन्ना पर लगे गंभीर आरोप; बचाव में उतरा दोस्त, कहा- फंसाने की साजिश

Sat, 22 Jun 2024 08:40 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 22 Jun 2024 08:40 AM IST
सार

रेवन्ना परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले प्रज्ज्वल रेवन्ना फिर उनके पिता एचडी रेवन्ना पर कई गंभीर आरोप लगे। अब सूरज रेवन्ना की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
Prajwal Revanna's Brother Claims Being Threatened With False Sexual Abuse Case
सूरज रेवन्ना - फोटो : ani

विस्तार

कई महिलाओं के दुष्कर्म और अश्लील वीडियो के आरोपों में घिरे प्रज्ज्वल रेवन्ना फिलहाल एसआईटी की हिरासत में हैं। अब उनके भाई और जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) के नेता सूरज रेवन्ना ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कर्नाटक के हासन में एक व्यक्ति द्वारा उन पर यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन


सूरज रेवन्ना के दोस्त शिवकुमार ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिवकुमार ने आरोप लगाया कि चेतन और उसके बहनोई ने उनसे संपर्क किया और पांच करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही धमकी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करेंगे।
विज्ञापन


इसलिए किया था संपर्क और अब...
शिवकुमार ने कहा, 'चेतन ने सबसे पहले उनसे नौकरी दिलवाने में मदद करने के लिए मुझसे संपर्क किया था। तब मैंने उसे सूरज रेवन्ना का नंबर दे दिया था और संपर्क करने को कहा था। बाद में नौकरी नहीं मिलने पर उसने मुझे और सूरज को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी पर दिखा चेतन
वहीं, दूसरी ओर केस दर्ज होने के तुरंत बाद चेतन को एक निजी चैनल पर देखा गया। उसने कहा कि सूरज ने एक फार्म हाउस में उसका यौन शोषण किया था।

यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज
जनता दल (सेक्युलर) के एक कार्यकर्ता और उसके रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के एमएलसी सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराने और पैसे ऐंठने के आरोप में यह  मुकदमा दर्ज किया गया है।


एचडी रेवन्ना के बेटे हैं सूरज रेवन्ना
सूरज रेवन्ना होलेनरासीपुरा से विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के बड़े भाई हैं। प्रज्ज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है और वह पुलिस हिरासत में हैं।

सूरज रेवन्ना के करीबी ने दर्ज कराई थी शिकायत
मामले में सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर चेतन केएस और उनके बहनोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चेतन ने भी शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सूरज रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

क्या है प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़ा मामला?
इससे कुछ दिन पहले ही जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को एक विशेष अदालत ने मंगलवार को 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। प्रज्ज्वल दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इसके पहले, अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 12 जून को उन्हें 18 जून तक विशेष जांच दल (एसआईटी) की हिरासत में भेजा था, जो उनके खिलाफ मामलों की जांच कर रही है। प्रज्ज्वल हाल ही में लोकसभा चुनाव में हार के कारण हासन सीट बरकरार रखने में विफल रहे।

26 अप्रैल को मामला सामने आया
यौन शोषण के मामले तब सामने आए जब 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव से पहले हासन में कथित तौर पर प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो वाले पेन-ड्राइव प्रसारित किए गए। उनके खिलाफ मामले दर्ज होने के बाद जेडीएस ने प्रज्ज्वल को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

इस दिन भागे जर्मनी
हासन लोकसभा सीट के लिए चुनाव के एक दिन बाद 27 अप्रैल को वह जर्मनी के लिए रवाना हो गए थे। प्रज्ज्वल को 28 अप्रैल को हासन जिले के होलेनरसिपुरा में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर 47 वर्षीय पूर्व नौकरानी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। उन पर यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा उन पर दुष्कर्म के भी आरोप हैं।31 मई को जर्मनी से बंगलूरू हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद उन्हें एसआईटी के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था।


जेडीएस ने उनके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। भाजपा ने रेवन्ना और जांच से दूरी बना ली है। इसकी राज्य इकाई के प्रमुख एस प्रकाश ने कहा, 'एक पार्टी के रूप में हमारा वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है और न ही हमारे पास टिप्पणी करने के लिए कुछ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed