फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prajwal Revanna explicit video clips case former cm Kumaraswamy says Let facts come out after probe

कर्नाटक अश्लील वीडियो मामला: MP प्रज्ज्वल पर केस दर्ज, घरेलू सहायिका बनी शिकायतकर्ता, सियासत तेज

Sun, 28 Apr 2024 09:08 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 28 Apr 2024 09:08 PM IST
सार

पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले में एसआईटी जांच का आदेश दिया है। चाहे मैं हूं या फिर देवेगौड़ा हमने हमेशा महिलाओं के प्रति सम्मानपूर्वक व्यवहार किया है। जब भी कोई महिला अपनी पीड़ा लेकर हमारे पास आई है तो हमने हमेशा कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Prajwal Revanna  explicit video clips case former cm Kumaraswamy says Let facts come out after probe
प्रज्ज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna

विस्तार

हासन सासंद और जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना विवादों में बने हुए हैं। अश्लील टेप मामले में उनका नाम सामने आया है। इस पर जेडीएस के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि अगर उन्होंने कानून के तहत अपराध किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मैं जांच के तथ्यों के सामने आने का इंतजार कर रहा हूं। गौरतलब है कि प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बड़े बेटे एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। रेवन्ना हासन लोकसभा सीट से भाजपा-जद(एस) गठबंधन के उम्मीदवार हैं। मामले में प्रज्ज्वल के खिलाफ रविवार को यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। प्रज्ज्वल के घर पर महिला घरेलू सहायिका की शिकायत के आधार पर होलेनरासीपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। बता दें, प्रज्जवल के पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अगर वे विदेश गए तो उन्हें वापस लाने की जिम्मेदारी जांच दल की
कुमारस्वामी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एसआईटी जांच का आदेश दिया है। चाहे मैं हूं या फिर देवेगौड़ा हमने हमेशा महिलाओं के प्रति सम्मानपूर्वक व्यवहार किया है। जब भी कोई महिला अपनी पीड़ा लेकर हमारे पास आई है तो हमने हमेशा कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही मैं इसमें कोई प्रतिक्रिया दूंगा। प्रज्ज्वल के विदेश जाने वाले सवाल पर कुमारस्वामी ने कहा कि मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। एसआईटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं तो अधिकारी काम कर रहे हैं। अगर वह विदेश में हैं तो उन्हें वापस लाना अधिकारियों का काम है। 

विज्ञापन

एसआईटी जांच का स्वागत: पूर्व पीएम 
मामले में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा कि मैं  विशेष जांच दल के गठन के फैसले पर राज्य सरकार को दोषी नहीं ठहराउंगा। हम देखेंगे और तय करेंगे कि प्रज्ज्वल रेवन्ना के मुद्दे पर क्या कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मैं एसआईटी जांच का स्वागत करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने बनाई दूरी
एसआईटी जांच के आदेश के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एस प्रकाश ने कहा कि एक पार्टी के तौर पर इस वीडियो से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। न ही जांच दल गठित करने के फैसले पर हमने कोई कोई टिप्पणी की है। भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता नरेंद्र रंगरप्पा से जब इन अश्लील वीडियो पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया, तो उन्होंने भी इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

सिद्धारमैया ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल बनाने का फैसला किया
इससे पहले शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में सरकार ने विशेष जांच दल बनाने का फैसला किया है। हासन जिले में एक अश्लील वीडियो भी प्रसारित हो रहा है, जिसमें महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया गया है।" 25 अक्तूबर को महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नागलक्ष्मी चौधरी ने सरकार को एसआईटी जांच कराने के लिए चिट्ठी लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed