फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pragya Thakur arrived at BJP office in Delhi to meet JP Nadda and BL Santhosh

'टायलेट' बयान पर साध्वी प्रज्ञा दिल्ली तलब, लगी फटकार, नहीं की पत्रकारों से बात

Mon, 22 Jul 2019 08:58 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 22 Jul 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
Pragya Thakur arrived at BJP office in Delhi to meet JP Nadda and BL Santhosh
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने काम से ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। राम मंदिर से लेकर नाथूराम गोडसे तक पर विवादित बयान दे चुकीं प्रज्ञा ने मध्यप्रदेश के सीहोर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। उनके इस बयान से भाजपा नेतृत्व उनसे नाराज है और उन्हें दिल्ली मुख्यालय तलब किया। 

विज्ञापन

 


प्रज्ञा ने दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भाजपा मुख्यालय तलब किया गया था जहां नड्डा ने उन्हें बताया कि पार्टी नेतृत्व मध्य प्रदेश के सीहोर में रविवार को उनके द्वारा दिए गए बयान से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि ठाकुर की खिंचाई करते हुए उनसे पार्टी के कार्यक्रमों और विचारों के खिलाफ बयान देने से बचने को कहा गया है। पार्टी कार्यालय से निकलते वक्त भाजपा सांसद ने वहां मौजूद पत्रकारों से बात नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा सत्ता में आने के बाद भाजपा अपनी छवि को लेकर थोड़ा सजग है और वह विरोधियों को किसी भी तरह हमला करने का मौका नहीं देना चाहती है। हो सकता है इसी वजह से प्रज्ञा को बुलाया गया है। 

नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने सांसद

मध्यप्रदेश के सीहोर में प्रज्ञा ने कहा, 'हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। आपका शौचालय साफ करवाने के लिए बिलकुल नहीं बने हैं। हम जिस काम के लिए बनाए दए हैं, वह काम ईमानदारी के साथ करेंगे।' 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों में प्रज्ञा ने भोपाल से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराया है।

नहीं है कोई आश्चर्य

प्रज्ञा के बयान पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वो ऐसा इसलिए कहती है क्योंकि यह उनकी सोचने की प्रक्रिया है। भाजपा सांसद भारत में हो रहे जाति और वर्ग के भेदभाव को मानती हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का खुलकर विरोध किया है। मैं बिलकल आश्चर्यचकित नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed