आज ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे प्रफुल्ल पटेल, दूसरी तारीख मांगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपए के कथित विमानन घोटाले के मामले में पिछले दिनों पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता प्रफुल्ल पटेल का नाम सामने आया था। मामले की जांच के लिए गुरुवार को उन्हें ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन अब उन्होंने पेशी के लिए दूसरी तारीख देने का आग्रह किया है। पटेल ने कहा कि मेरी पहले से तय कार्यक्रमों के कारण मैंने ईडी से दूसरी तारीख देने का आग्रह किया है।
बता दें कि मामले में प्रफुल्ल पटेल के नाम का उल्लेख आरोपी के तौर पर तो नहीं है, लेकिन हाल में ही ईडी ने एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया था जिसमें कथित विमानन लॉबीस्ट दीपक तलवार को जानने वाले व्यक्ति के रूप में पटेल का नाम भी शामिल है। मालूम हो कि एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल 2004 से 2011 के बीच नागरिक उड्डयन मंत्री थे।
ईडी की जांच के दौरान राज्यसभा के सांसद पटेल का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा। पटेल ने पहले भी कहा था कि विमानन उद्योग की जटिलताओं को समझने के लिए ईडी का सहयोग करने में उन्हें खुशी होगी।
गौरतलब है कि बीते दिनों विमानों के रुट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हुई थी, जिसमें एयर इंडिया को हुए नुकसान के पीछे घोटाले का मामला सामने आया था। कथित तौर पर जब प्रफुल्ल पटेल नागरिक उड्डयन मंत्री थे, तब प्राईवेट कंपनियों से पैसे लेकर उन्हें महंगे एयर रूट का आवंटन किया गया था। अब ईडी ईसी मामले की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.