मनी लॉन्ड्रिंग मामला: पूर्व उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल अपना बयान रिकॉर्ड कराने ईडी दफ्तर पहुंचे
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
पूर्व उड्डयन मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने प्रफुल्ल पटेल को समन भेज पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी पटेल का बयान रिकॉर्ड कर रहा है। इस दौरान उनके साथ उनके वकील भी मौजूद हैं।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
इससे पहले वह ईडी के बुलाने पर नहीं पहुंचे थे। इसपर उन्होंने कहा था कि पहले से निर्धारित किसी काम की वजह से उन्होंने ईडी से दूसरी तारीख के लिए अनुरोध किया है।
Delhi: Praful Patel has joined ED investigation in a money laundering case. His statement is being recorded. He is accompanied by his lawyers
— ANI (@ANI) June 10, 2019
राज्यसभा सांसद पटेल का धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज किया जाना है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वो ईडी को जांच में सहयोग करेंगे और उड्डयन क्षेत्र की जटिलताओं के बारे में जांच एजेंसी को बताएंगे।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार किए गए लॉबिस्ट दीपक तलवार के खुलासों और एजेंसी द्वारा जुटाए गए सुबूतों के आधार पर पटेल से पूछताछ की जानी है।
एयर इंडिया घोटले में पहली बार किसी राजनेता पर कार्रवाई
एयर इंडिया में कथित करोड़ों रुपये के घोटाले में किसी नेता के खिलाफ यह पहली बड़ी कार्रवाई है। जांच एजेंसी ने हाल ही में मामले में चार्जशीट दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि तलवार लगातार पटेल के संपर्क में थे।
ईडी ने कोर्ट को बताया था कि पटेल और तलवार के बीच हुई बातचीत के पुख्ता सुबूत हैं, जिनमें ई-मेल भी शामिल हैं। चार्जशीट में तलवार पर अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर निजी एयरलाइन को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से भी जुड़ा हुआ है। ईडी ने इससे पहले अदालत को बताया था कि वह एयर इंडिया के लाभ देने वाले मार्गों और समय को कतर एयरवेज, अमीरात एंड एयर अरेबिया समेत विदेशी एयरलाइनों को देने का पक्ष लेने वाले नागर विमानन मंत्रालय, नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसीआईएल) और एयर इंडिया के अधिकारियों के नामों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
ईडी के अधिवक्ता ए आर आदित्य ने अदालत को बताया था कि इसकी वजह से राष्ट्रीय एयरलाइंस को मार्केट शेयरों को भारी नुकसान हुआ तथा निजी घरेलू और विदेशी एयरलाइंस को जबरदस्त फायदा भी हुआ।