फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Praful Patel arrives at ED office for questioning in connection with multi crore airline scam

मनी लांड्रिंग मामले में आज फिर प्रफुल्ल पटेल से पूछताछ, कल हुई थी आठ घंटे पूछताछ

Tue, 11 Jun 2019 10:19 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 11 Jun 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Praful Patel arrives at ED office for questioning in connection with multi crore airline scam
प्रफुल पटेल - फोटो : ANI
कांग्रेस सरकार में उड्डयन मंत्री रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली स्थित दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंच गए हैं। उनपर कतर एयरवेज, एमिरेट्स और एयर अरेबिया समेत विदेशी निजी एयरलाइंस के पक्ष में बातचीत करने और एयर इंडिया को नुकसान पहुंचाने से संबंधित करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का आरोप है। इसी सिलसिले में एजेंसी उनसे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

 

इससे पहले सोमवार को पटेल ईडी के सामने पेश हुए थे। उनसे जांच एजेंसी ने आठ घंटे तक पूछताछ की। दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने प्रफुल्ल पटेल को समन भेज पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी पटेल का बयान रिकॉर्ड कर रहा है। इस दौरान उनके साथ उनके वकील भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पटेल सोमवार दोपहर 10 बजे एजेंसी के समक्ष पेश हुए और शाम सात बजे से कुछ पहले वहां से निकले। जानकारी के अनुसार पटेल मंगलवार को बयान रिकॉर्ड कराने के लिए पेश हुए हैं। राज्यसभा सांसद पटेल के धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज किए गए। 

इससे पहले उन्होंने कहा था कि वो ईडी को जांच में सहयोग करेंगे और उड्डयन क्षेत्र की जटिलताओं के बारे में जांच एजेंसी को बताएंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार किए गए लॉबिस्ट दीपक तलवार के खुलासों और एजेंसी द्वारा जुटाए गए सुबूतों के आधार पर पटेल से पूछताछ हो रही है। 

बता दें कि करीब एक महीना पहले ईडी ने कतर एयरवेज, एमिरेट्स और एयर अरेबिया समेत विदेशी निजी एयरलाइंस के पक्ष में बातचीत करने और एयर इंडिया को नुकसान पहुंचाने से संबंधित करोड़ों रुपये के कथित घोटाले को लेकर अंतिम रिपोर्ट दाखिल की थी। 


तलवार के खिलाफ एक मई को दाखिल किए गए आरोपपत्र में ईडी ने दावा किया था कि उसने एमिरेट्स और एयर अरेबिया की ओर से पटेल को संबोधित कई पत्रों को अंतिम रूप दिया था। ईडी तलवार को गिरफ्तार कर चुकी है और वह न्यायिक हिरासत में है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed