{"_id":"57887dc54f1c1b067b13dafd","slug":"prabu-is-not-in-favor-of-separate-rail-budget-writes-letter-to-arun-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु ने लिखी जेटली को चिट्ठी, कहा- आम बजट में ही शामिल हो रेल बजट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रभु ने लिखी जेटली को चिट्ठी, कहा- आम बजट में ही शामिल हो रेल बजट
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
'अलग से रेल बजट पेश करना बंद हो'
- फोटो : file photo
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिख कर बरसों से अलग से रेल बजट पेश करने की परंपरा को खत्म करने की मांग की है। उन्होंने इसे आम बजट में ही समाहित करने को कहा है।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक प्रभु ने जेटली से कहा है कि अलग से रेल बजट पेश करने की 92 साल पुरानी परंपरा खत्म होनी चाहिए। इसे आम बजट में ही मिला देना चाहिए।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि वित्त मंत्री को यह चिट्ठी जून में ही भेजी गई थी। लेकिन अब तक वित्त मंत्री की ओर से इसका कोई जवाब नहीं आया है।
गौरतलब है कि नीति आयोग के सदस्य विवेक देवराय ने रेल बजट को आम बजट में ही शामिल कर लेने की सिफारिश की थी। इसके बाद पिछले महीने पीएमओ ने इस मामले में रेलवे से जवाब मांगा था।
विज्ञापन
अब जबकि रेलवे ने अपना जवाब भेज दिया है तो अब केंद्र को फैसला लेना है कि रेल बजट पेश करना जारी रखा जाए या फिर इसे आम बजट में ही समाहित कर दिया जाए।