{"_id":"61640cb78ebc3e4cc1255717","slug":"power-minister-rk-singh-coal-minister-pralhad-joshi-meeting-with-union-home-minister-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला संकट: एक्शन में आए गृह मंत्री शाह ने बुलाई बैठक, बिजली और कोयला मंत्री पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोयला संकट: एक्शन में आए गृह मंत्री शाह ने बुलाई बैठक, बिजली और कोयला मंत्री पहुंचे
Mon, 11 Oct 2021 06:44 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 11 Oct 2021 06:44 PM IST
सार
केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह और केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने गृह मंत्रालय पहुंचे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोयले की कमी और इसके चलते बिजली संकट गहराने की आशंकाओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्शन में आ गए हैं। सोमवार को उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी और दोनों मंत्रालयों के अधिकारी गृह मंत्रालय पहुंच गए हैं। बैठक में एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
देश में कई राज्यों ने कोयले की भारी कमी के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बाधित होने की चेतावनी दी है। लेकिन, कोयला मंत्रालय का कहना है कि बिजली उत्पादन संयंत्रों की मांग को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त सूखा ईंधन उपलब्ध है। मंत्रालय ने बिजली आपूर्ति में व्यवधान को लेकरकिसी भी डर को पूरी तरह गलत बताकर खारिज किया है। हालांकि, रविवार को कोयले की कमी से देश के 13 थर्मल पावर प्लांट बंद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे देश में है कोयले की कमी का संकट: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोयले की कमी को लेकर कहा कि यह सही है कि समस्या है। हमारी जरूरत के हिसाब से हम या तो इसे एनटीपीसी से खरीदेंगे या निजी कंपनियों से। लेकिन आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति बनी है उसके पीछे कुछ कारण हैं। केवल बिहार में समस्या नहीं है, यह हर कहीं है।
केरल: 19 अक्तूबर के बाद बिजली कटौती पर फैसला
केरल के बिजली मंत्री के कृष्णकुट्टी ने कहा कि राज्य सरकार 19 अक्तूबर के बाद बिजली कटौती लागू करने पर फैसला लेगी। फिलहाल राज्य 100 मेगावाट बिजली कमी का सामना कर रहा है। हम ऑटोमेटेड मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए मांग-आपूर्ति को बराबर करने की कोशिश कर रहे हैं और ऊंचे दाम पर बिजली खरीद रहे हैं।
कोयले को लेकर झूठे दावे कर रहा है केंद्र: भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संकट को लेकर कहा कि केंद्र सरकार का दावा है कि कोयले की कोई कमी नहीं है लेकिन पावर प्लांट बंद हो रहे हैं। वो झूठे दावे क्यों कर रहे हैं, कोयले का आयात भी बंद हो गया है। इससे बिजली आपूर्ति पर असर पड़ेगा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर केंद्र सरकार इसे लेकर क्या कर रही है। बघेल ने आगे कहा कि जहां तक छत्तीसगढ़ का सवाल है, मैं कोयले की आपूर्ति को लेकर एसईसीएल, बिजली और रेलवे के अधिकारियों से मिला हूं। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि कोयले की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी।