फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Poultry birds found positive for bird flu infection in Udgir Maharashtra administration on alert

Maharashtra: उदगीर में पोल्ट्री पक्षियों में मिला बर्ड फ्लू, प्रशासन अलर्ट; संक्रमण रोकने को सुरक्षा उपाय जारी

Tue, 28 Jan 2025 11:55 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 28 Jan 2025 11:55 PM IST
सार

पशुपालन विभाग के जिला उपायुक्त डॉ. श्रीधर शिंदे ने कहा कि इन पोल्ट्री पक्षियों के नमूने 24 जनवरी को परीक्षण के लिए भेजे गए थे। भोपाल में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने आज दोपहर पुष्टि की कि ये पक्षी बर्ड फ्लू संक्रमण से संक्रमित थे। 

विज्ञापन
Poultry birds found positive for bird flu infection in Udgir Maharashtra administration on alert
बर्ड फ्लू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के लातूर स्थित उदगीर के रामनगर इलाके में मंगलवार को कुछ पोल्ट्री पक्षियों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई। पोल्ट्री पक्षियों में बर्ड फ्लू संक्रमण मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों ने संक्रमण वाले पक्षियों को मारने और अन्य सुरक्षा उपाय करने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


उदगीर शहर के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू के चलते 60 से अधिक कौवों की मौत हो गई थी। कौवों की मौत होने के बाद घरेलू स्तर पर पाले जाने वाले पोल्ट्री पक्षियों का परीक्षण कराया गया, जो पॉजिटिव मिला। 
विज्ञापन


24 जनवरी को भेजे गए थे नमूने
पशुपालन विभाग के जिला उपायुक्त डॉ. श्रीधर शिंदे ने कहा कि इन पोल्ट्री पक्षियों के नमूने 24 जनवरी को परीक्षण के लिए भेजे गए थे। भोपाल में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने आज दोपहर पुष्टि की कि ये पक्षी बर्ड फ्लू संक्रमण से संक्रमित थे। इसके बाद, जिला प्रशासन ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपाय लागू किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


200 पोल्ट्री पक्षियों को वैज्ञानिक तरीके से मारा जा रहा
उन्होंने बताया कि एक किलोमीटर के दायरे में लगभग 200 पोल्ट्री पक्षियों और अन्य देशी पक्षियों को वैज्ञानिक तरीके से मारा जा रहा है। अंडे, चारा और किसी भी पक्षी से संबंधित अवशेष को नष्ट कर दिया जा रहा है। इसके अलावा, 10 किलोमीटर के दायरे को अलर्ट जोन घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र को कीटाणुरहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संरक्षक मंत्री शिवेंद्र सिंह राजे भोसले को जिला कलेक्टर ने स्थिति से अवगत कराया है और प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी है।

इन विभागों के अधिकारी मिलकर कर रहे काम 
अधिकारियों ने बताया कि पशुपालन, राजस्व, वन, जल संसाधन, सार्वजनिक कार्य, भूमि रिकॉर्ड, परिवहन, नगर निगम और पुलिस सहित कई विभाग और एजेंसियां बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के प्रयास में मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 10 किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। क्षेत्र से पोल्ट्री पक्षियों के चिकित्सा नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं।


बीमार पक्षी की टोल-फ्री नंबर 1962 पर दें जानकारी
जिला प्रशासन के अनुसार, बर्ड फ्लू के प्रकोप के संबंध में सत्यापित जानकारी नियमित रूप से जारी की जाएगी। अगर नागरिकों को बीमार पक्षी या असामान्य पक्षी मौत का पता चलता है, तो उनसे आग्रह किया जाता है कि वे तुरंत इसके बारे में टोल-फ्री हेल्पलाइन 1962 पर रिपोर्ट करें या निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed