फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Posters of Sikh referendum gurdwaras in Pakistan visited by Indian pilgrims angered India

पाकिस्तान के गुरुद्वारे में दिखे भारत विरोध पोस्टर, पाक उच्चायोग को भेजा समन

Tue, 17 Apr 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Apr 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Posters of Sikh referendum gurdwaras in Pakistan visited by Indian pilgrims angered India

पाकिस्तान के एक गुरुद्वारे में भारत विरोधी पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए हैं। यह पोस्टर उसी गुरुद्वारे में लगे हुए थे जहां दर्शनों के लिए सिख श्रद्धालु पहुंचे थे। गुरुद्वारे में सिख रिफरेंडम: 2020 खालिस्तान का पोस्टर लगा था जिसकी वजह से भारत नाराज हो गया। इसी वजह से दिल्ली में पाकिस्तान के उप-उच्चायोग सैयद हैदर शाह को समन भेजकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग अजय बिसारिया को वीकेंड के दौरान गुरुद्वारे के अंदर जाने नहीं दिया गया था। इसके अलावा सोमवार को भी भारतीय राजनयिकों को श्रद्धालुओं से मिलने नहीं दिया गया था। सिख रिफरेंडम का मामला कनाडा, यूके, यूएस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया सहित विभिन्न देशों में भारतीय राजनयिकों के लिए एक गंभीर मुद्दा है। माना जाता है कि इन देशों में खालिस्तान समर्थक समूह के लोग रहते हैं जो रिफरेंडम की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


दक्षिणी ब्लॉक (विदेश मंत्रालय) के सूत्रों ने कहा- हमारे पास तस्वीरे हैं जिससे यह साबित होता है कि पाकिस्तान प्रशासन सिख तीर्थयात्रियों को उत्तेजित करने की कोशिश कर रहा है और हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है। इन तस्वीरों को पाकिस्तान के उच्चायोग के साथ शेयर किया गया है। इस मामले को लेकर एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के राजनयिकों के बीच तनाव बढ़ने के आसार हैं। इससे पहले दोनों देश राजनयिकों और उनके परिवारों के कथित उत्पीड़न मामले को लेकर आमने-सामने आ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान के उप-उच्चायुक्त को समन दिया गया और उनके सामने भारत ने मजबूती से अपना विरोध दर्ज करवाया। जिसमें पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं के सामने खालिस्तान का मुद्दा उठाया गया। इसके तहत श्रद्धालुओं द्वारा पाकिस्तान के जिन स्थानों की यात्रा की गई वहां भड़काऊ बयान और पोस्टर लगाए गए थे। पाकिस्तान से कहा गया है कि भारत की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और असंगति को कमजोर करने वाले सभी कामों को तुरंत बंद कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed