फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Poster war BJP Compared Rahul to Asim Munir, Congress called Jaishankar as Jaichand

भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा पोस्टर वार: BJP ने असीम मुनीर से की राहुल की तुलना, कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद बताया

Tue, 20 May 2025 10:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 May 2025 10:01 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर छिड़ गया है। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से की, तो कांग्रेस ने विदेश मंत्री जयशंकर को 'जयचंद' बता दिया। दोनों दलों ने एक-दूसरे पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Poster war BJP Compared Rahul to Asim Munir, Congress called Jaishankar as Jaichand
अमित मालवीय पवन खेड़ा। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर पर मंगलवार को कांग्रेस और भाजपा के बीच पोस्टर वार छिड़ा हुआ है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग पोस्टर जारी करके राहुल गांधी की तुलना पाकिस्तानी फौज के जनरल असीम मुनीर से की और उन्हें नए जमाने का मीर जाफर बताया। जवाब में कांग्रेस ने भी एक पोस्टर जारी कर विदेश मंत्री एस जयशंकर को जयचंद बता दिया।

विज्ञापन


भाजपा नेता अमित मालवीय ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर जारी किया, जिसमें आधा चेहरा असीम मुनीर का और आधा राहुल गांधी का है। इसमें उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। वह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की लिए बधाई देने के बजाय बार-बार यही पूछ रहे हैं कि भारत ने कितने विमान गंवाए। लेकिन यह नहीं पूछा कि भारतीय सेना ने इस लड़ाई में कितने पाकिस्तानी जेट मारे या कितने हवाई अड्डों को तबाह किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, वेबसाइट हैकिंग और देश विरोधी संदेश फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवीय ने एक दूसरा पोस्ट भी जारी किया जिसमें राहुल पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पीठ पर चढ़कर भारतीय सेना से ये सवाल करते दिखते हैं कि हमने कितने विमान खोए? और शहबाज कहते हैं- तेज आवाज में पूछो। इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक पोस्टर जारी किया जिसमें विदेश मंत्री जयशंकर फोन पर किसी को सुरक्षित रहें जनाब कह रहे हैं और पीएम मोदी उन्हें तेज आवाज में बोलने की सलाह दे रहे हैं।

राहुल गांधी की एडिट की हुई तस्वीर से  भड़की कांग्रेस ने भी आधा चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आधा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के चेहरे वाली तस्वीर पोस्ट की और लिखा, एक बिरयानी देश पर भारी। कांग्रेस नेता खेड़ा ने कहा कि निशान-ए-पाकिस्तान तो उनको मिलना चाहिए, जो नवाज शरीफ की बिरयानी खाकर आए थे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed