फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Post-poll violence in West Bengal: CBI announced Rs 50,000 each on the absconding accused in the murder case of BJP worker Abhijit Sarkar

पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार हत्याकांड मामले में अब भी खाली हाथ सीबीआई, फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

Fri, 28 Jan 2022 12:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Jan 2022 12:31 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एक महिला सहित पांच लोग फरार हैं। 

विज्ञापन
Post-poll violence in West Bengal: CBI announced Rs 50,000 each on the absconding accused in the murder case of BJP worker Abhijit Sarkar
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम वाले दिन भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार हत्याकांड मामले में आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। शुक्रवार को सीबीआई के डीआईजी अखिलेश सिंह ने बताया कि सभी फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस मामले में पांच आरोपी फरार हैं। इसमें एक महिला भी शामिल है। सीबीआई ने इन व्यक्तियों की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। दरअसल, सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया हुआ है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के दिन भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार ने फेसबुक लाइव किया था। इसके तुरंत बाद ही उसकी हत्या कर दी गई थी। कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हिंसा में यह पहला मामला है, जिस पर सीबीआई ने इनाम घोषित किया है। अभिजीत के भाई विश्वजीत सरकार ने तृणमूल समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया था। सीबीआई ने चुनाव बाद हिंसा मामले में 50 से ज्यादा मुकदमे अब तक दर्ज किए हैं। इसमें से अभिजीत सरकार का भी एक मामला है। सीबीआई जांच के आदेश को ममता बनर्जी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed