फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   post poll violence case nhrc calcutta high court deadline for state govt to file affidavit ends today

चुनाव बाद हिंसा: हलफनामा दायर करने के लिए ममता के पास आज आखिरी दिन, इस रिपोर्ट पर देनी है सफाई

Sat, 31 Jul 2021 09:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 09:45 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर राज्य सरकार को कोलकाता हाईकोर्ट में हलफनामा दायर करने का आज आखिरी दिन है।

विज्ञापन
post poll violence case nhrc calcutta high court deadline for state govt to file affidavit ends today
कोलकाता हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद कथित हिंसा पर मानवाधिकार आयोग की जांच समिति की रिपोर्ट के सिलसिले में बंगाल सरकार को कोलकाता हाईकोर्ट में हलफनामा दायर करने का आज आखिरी दिन है। राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जांच समिति की रिपोर्ट के सिलसिले में पूरक हलफनामा दाखिल करने के लिए 28 जुलाई को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई थी।  

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने 31 जुलाई तक का समय दिया था। पीठ ने साफ कहा था कि सरकार को शनिवार तक इसपर हलफनामा दायर करना होगा। हाईकोर्ट ने एनएचआरसी समिति की ओर से 13 जुलाई को सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर तल्ख टिप्पणी की थी। अदालत के निर्देश पर आयोग के अध्यक्ष ने समिति गठित की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed