{"_id":"675c17104027c2031a0cb18d","slug":"post-poll-rout-nana-patole-urges-mallikarjun-kharge-to-relieve-him-from-maharashtra-congress-chief-post-news-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: चुनाव में कांग्रेस की हार से दुखी नाना पटोले, खरगे से की प्रदेशाध्यक्ष पद से मुक्त करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: चुनाव में कांग्रेस की हार से दुखी नाना पटोले, खरगे से की प्रदेशाध्यक्ष पद से मुक्त करने की मांग
Fri, 13 Dec 2024 04:44 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 13 Dec 2024 04:44 PM IST
सार
महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक दल कांग्रेस ने 101 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें केवल 16 सीटों पर ही जीत मिली। महाराष्ट्र में कांग्रेस का यह अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन था।
विज्ञापन
नाना पटोले
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के कुछ दिन बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने केंद्रीय नेतृत्व से उन्हें संगठात्मक पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने का अनुरोध किया। सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाना पटोले ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के प्रमुख के पद से मुक्त होना चाहते हैं।
महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक दल कांग्रेस ने 101 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें केवल 16 सीटों पर ही जीत मिली। महाराष्ट्र में कांग्रेस का यह अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन था। इस चुनाव में राज्य के कई शीर्ष नेता अपनी विधानसभा सीट बचाने में असफल रहे। कांग्रेस प्रदे श अध्यक्ष नाना पटोले भंडारा जिले के साकोली विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की, लेकिन वे केवल 208 मतों से ही विजयी रहे।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन