फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Post Haryana debacle, Congress loses bargaining power for upcoming polls

Politics: हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस ने INDIA में सौदेबाजी की ताकत खोई, कम सीटों पर चुनाव लड़ने को मजबूर

Sun, 27 Oct 2024 08:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Oct 2024 08:47 PM IST
सार

Politics: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को होने वाले चुनावों में कांग्रेस 110 से कम सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रही है। पार्टी ने झारखंड में झामुमो के साथ मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन
Post Haryana debacle, Congress loses bargaining power for upcoming polls
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के भीतर सौदेबाजी की ताकत खो रही है। अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में पार्टी के ऐतिहासिक रूप से कम सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को होने वाले चुनावों में कांग्रेस 110 से कम सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रही है। 

विज्ञापन


2019 में कांग्रेस ने 147 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 44 सीटें जीती थीं। चुनाव में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने भी अच्छी खासी संख्या में सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस को अपने पुराने गढ़ मुंबई क्षेत्र में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को सीटें देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में 36 सीटों में से 10 सीटें पहले ही शिवसेना (यूबीटी) को दी जा चुकी हैं, जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ता निराश हैं और पार्टी के भीतर विद्रोह फैल रहा है। 
विज्ञापन


झारखंड की 81 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (मोर्चा) ने मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। लेकिन सीटों का बंटवारा अभी तक स्पष्ट नहीं है। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे। 2019 में कांग्रेस ने 31 में ससे 16 सीटें जीती थीं। जबकि झामुमो ने 43 में से 30 सीटें हासिल की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस की स्थिति और कमजोर हुई है, जहां पार्टी ने 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनावों में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने का फैसला लिया। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि पार्टी महाराष्ट्र में अधिकतम 107 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता डी. राजा ने हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस से आत्ममंथन करने की अपील की और विपक्षी गठबंधन के सभी दलों के बीच एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि (विपक्षी दलों की) एकता कोई विकल्प नहीं है। भाजपा को हराना जरूरी है। महाराष्ट्र और झारखंड में मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed