फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   possibility of rain in more than 10 states for the next three days, cold wave will continue weather update

ठंड-कोहरे का कहर: 10 से अधिक राज्यों में तीन दिन बारिश के आसार; 400 उड़ानें प्रभावित,100 ट्रेनें भी लेट

Tue, 16 Jan 2024 10:09 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 16 Jan 2024 10:09 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल व सिक्किम के ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में लगातार चौथे दिन पारा गिरकर 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
possibility of rain in more than 10 states for the next three days, cold wave will continue weather update
Weather Alert - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी धूप के बावजूद शीतलहर के कारण ठंड में कमी नहीं आई। घने कोहरे की वजह से दिल्ली में 400 से अधिक घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें व 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। 68 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि मार्ग बदलकर चार उड़ानों को जयपुर व एक को अहमदाबाद भेजा गया।

विज्ञापन


अगले तीन दिन चलेगी शीतलहर
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिन शीतलहर चलेगी। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को 16 जनवरी को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में 16-17 जनवरी व उत्तराखंड में 17-18 जनवरी को कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कुछ जगह बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल व सिक्किम के ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में लगातार चौथे दिन पारा गिरकर 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, पंजाब के नवांशहर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में बर्फ का सूखा
जनवरी में बर्फ से लकदक रहने वाला कश्मीर नए साल के 15 दिन बीत जाने के बाद भी सूखा है।  चिल्ल-ए-कलां (अत्यधिक ठंड) के बीस दिन गुजरने के बाद भी घाटी में बर्फबारी नहीं हुई।

दिल्ली में सोमवार की सुबह सबसे ठंडी
उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही ठंडी हवाओं से सुबह गलन महसूस हुई। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। यह इस सीजन का सबसे ठंडी सुबह रही। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। रविवार के मुकाबले 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


विमान की रफ्तार को कुहासे ने थाम तो ट्रेन के पहिए पर लगाया ब्रेक
 वहीं, कोहरे की वजह से उड़ानों की जानकारी नहीं मिलने से यात्री परेशान रहे। नाराज यात्री सुरक्षा कर्मियों और एयरपोर्ट प्रशासन से भी उलझ रहे है। साथ ही विमानन कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे है। विमान में बैठने के बाद उड़ान नहीं भरने की स्थिति में क्रू मेंबर से भी झगड़ पड़ रहे है। मिलान जाने वाले एक यात्री सुधीर चड्ढा ने बताया कि विमान संख्या एयू 137 एयर इंडिया की फ्लाइट रविवार दो बजे के लिए निर्धारित थी। लेकिन शाम छह बजे तक विमान की स्थिति का पता नहीं था। बाद में यह कहा गया कि उनकी उड़ान रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed