फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Possibility of heavy rains in 19 states yellow alert in districts of Maharashtra and Uttarakhand

Weather Update: 19 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के इन जिलों में येलो अलर्ट

Fri, 08 Sep 2023 06:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 08 Sep 2023 06:05 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, जलगांव और नासिक जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आठ सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Possibility of heavy rains in 19 states yellow alert in districts of Maharashtra and Uttarakhand
ठंड के बीच बारिश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में मानसूनी बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। देश के पूर्वी हिस्से में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 19 राज्यों में जोरदार बारिश संभावना जताई है। इसके अगले दो दिन यानी 9 और 10 सितंबर को भी 14 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन


मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, जलगांव और नासिक जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आठ सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार को हुई बारिश के कारण मुंबई के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ा। कई जगह तो लंबे-लंबे जाम लग गए तो वहीं कई जगह सरपट दौड़ती गाड़िया रेंगती दिखाई दीं। एक वाहन चालक ने बताया कि बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन हो गई है। गाड़ियां चलाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


जी20 के दौरान भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, जी20 शिखर सम्मलेन के दौरान नई दिल्ली में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सम्मेलन स्थल भारत मंडपम के आसपास नौ-10 सितंबर को बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अलग से जी-20 बुलेटिन जारी किया। इसके अनुसार, शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि आठ से 10 सितंबर के बीच तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उत्तराखंड में देहरादून सहित पांच जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed