फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Portugal's Prime Minister gifted Ronaldo's jersey to Modi

पुर्तगाल के PM ने मोदी को तोहफे में दी रोनाल्डो की जर्सी, दोनों देशों में 7 समझौते

Sun, 08 Jan 2017 01:58 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jan 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Portugal's Prime Minister gifted Ronaldo's jersey to Modi
मोदी और पुर्तगाल के प्रधानमंत्री - फोटो : PTI

सात दिवसीय दौरे पर भारत आए पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने तोहफे के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे में मशहूर फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी भेंट की।

विज्ञापन


लाल रंग की रोनाल्डो की इस जर्सी पर उनका ट्रेडमार्क अंक 7 भी छपा हुआ है। मीडिया को दिए बयान में मोदी ने फुटबाल में पुर्तगाल की ताकत और भारत में तेजी से खेल के क्षेत्र में हो रहे विकास के केंद्र से दोनों देशों में खेल के क्षेत्र में अहम साझेदारी हो सकेगी।
विज्ञापन


वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के फुटबाल क्लबों और संस्थाओं में होने वाली साझेदारी से स्कूली छात्र और कोच एक्सचेंज कर खेल प्रतिभाओं को निखारने के प्रयासों का भी स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत, पुर्तगाल के बीच रक्षा समेत हुए सात समझौते

Portugal's Prime Minister gifted Ronaldo's jersey to Modi
मोदी और पुर्तगाल के प्रधानमंत्री - फोटो : PTI

भारत और पुर्तगाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए शनिवार रक्षा और सुरक्षा, आईटी और नवीकरणीय ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौते के जरिये भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अजहर मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव को रोकने के लिए अपरोक्ष रूप से चीन पर निशाना साधा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पुर्तगाली समकक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ व्यापक बातचीत की। इस दौरान दोनों देश आपसी संबंधों को मजबूत बनाने पर सहमत हुए। दोनों देशों ने आतंकी नेटवर्क और देशों द्वारा आतंकियों को प्रश्रय दिए जाने के खिलाफ कड़ी वैश्विक कार्रवाई की बात कही। इस बात पर जोर दिया गया कि आतंक से लड़ने में कोई दोहरे मानदंड नहीं होने चाहिए।

पीएम मोदी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने और कोस्टा ने तेजी से और व्यापक रूप से बढ़ते आतंक और हिंसा के खतरे के खिलाफ कड़ी और त्वरित वैश्विक कार्रवाई की जरूरत की आवश्यकता पर चर्चा की। बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान में आतंक के खिलाफ लड़ने में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका के महत्व को स्वीकार किया गया। बयान में कहा गया कि दोनों देश आतंक के खिलाफ लड़ने में जीरो टॉलरेंस की भावना से सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया। बयान में इस बात का उल्लेख किया गया कि किसी भी आधार पर नॉन स्टेट एक्टर समेत देशों को किसी भी आतंकी संगठन का सहयोग नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed