{"_id":"5d846d8b8ebc3e0167561182","slug":"portion-of-four-storied-building-at-lokmanya-tilak-road-collapses-rescue-vehicle-reaches-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी, एंबुलेंस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी, एंबुलेंस
Fri, 20 Sep 2019 11:41 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
मुंबई में चार मंजिला इमारत गिर गई है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में खाली हिमारत का एक हिस्सा शुक्रवार सुबह ढह गया हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटनास्थल पर दमकल की सात गाड़ियों सहित एंबुलेंस और बचाव दल पहुंचे थे। महानगरपालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Mumbai: A portion of a four-storied building at Lokmanya Tilak Road collapses; 7 Mumbai fire brigade vehicles including ambulance and rescue vehicle rushed to the spot pic.twitter.com/WPW49bzw9C
— ANI (@ANI) September 20, 2019विज्ञापन
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि यह चार मंजिला इमारत महानगर के दक्षिणी हिस्से में मुंबई पुलिस मुख्यालय के पास लोकमान्य तिलक मार्ग पर स्थित है। उन्होंने कहा कि 'अहमद' नामक इमारत का एक हिस्सा जर्जर स्थिति में था और उसे पहले ही खाली करा लिया गया था।
विज्ञापन
यह हिस्सा सुबह करीन पौने ग्यारह बजे ढह गया। अधिकारी ने कहा, 'इमारत काफी पुरानी थी और अधिकारियों ने पहले ही उसमें रहने वालों से इमारत खाली करा ली थी। इसलिए कोई भी घायल नहीं हुआ' उन्होंने कहा, 'मलबे को साफ करने के लिए विभिन्न एजेंसियों को काम पर लगाया गया है।'