{"_id":"57fd64f94f1c1b3e7128fcb3","slug":"portfolios-of-jayalalithaa-given-to-panneerselvam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में तमिलनाडु की सीएम, पनीरसेल्वम को सौंपे गए सभी विभाग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अस्पताल में तमिलनाडु की सीएम, पनीरसेल्वम को सौंपे गए सभी विभाग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Oct 2016 08:15 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu Chief Minister and AIADMK supremo J Jayalalithaa
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की सीएम जयललिता के लंबे समय से अस्पताल में होने के मद्देनजर राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने मंगलवार को उनके सारे विभाग प्रदेश के वित्त मंत्री ओ. पनीरसेल्वम को सौंप दिए। हालांकि राज्यपाल ने कहा है कि अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता मुख्यमंत्री बनी रहेंगी। गौरतलब है कि जया 22 सितंबर से अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।
राजभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 166 के खंड-3 के तहत राज्यपाल ने मंगलवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के सारे विभाग पनीरसेल्वम को सौंप दिए। वित्त मंत्री पनीरसेल्वम के पास प्रशासनिक सुधार विभाग भी है। अब वे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि नई व्यवस्था जयललिता के सुझाव पर की गई है, जो उनके अस्पताल से वापस आने और अपनी जिम्मेदारी संभालने तक बनी रहेगी। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि जयललिता तमिलनाडु की सीएम बनी रहेंगी।

जया को देखने अस्पताल पहुंचेंगे शाह व जेटली
शाह
- फोटो : pti
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली जयललिता को देखने के लिए बुधवार को अपोलो अस्पताल पहुंचेंगे। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष टी सुंदरराजन ने ट्वीट कर बताया कि शाह और जेटली बुधवार शाम पांच बजे के करीब अस्पताल पहुंचेंगे। उधर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को जया के लिए तिरुपति मंदिर का प्रसाद भेजा।
अन्नाद्रमुक के पदाधिकारियों ने बताया कि नायडू ने जया के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ तिरुपति मंदिर में पूजा की और उनके लिए प्रसाद भिजवाया। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के खाद्य मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली मंगलवार को अपोलो अस्पताल पहुंचे। चौधरी ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के प्रतिनिधि के तौर पर तमिलनाडु की सीएम को देखने पहुंचे हैं। तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एम कृष्णमूर्ति भी जया को देखने के लिए मंगलवार को अस्पताल पहुंचे।

जया के स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैलाने पर दो गिरफ्तार
J Jayalalithaa
- फोटो : PTI
पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें फैलाने और दुर्भावनापूर्ण सामग्री डालने को लेकर मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 43 केस दर्ज किए हैं और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस तरह के मामलों की छानबीन के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैलाने वालों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
प्राइवेट एजेंसियों के साइबर विशेषज्ञों को सोशल मीडिया पर नजर रखने के काम पर लगाया गया है। पुलिस के अनुसार अफवाह फैलाने वालों को सात साल से अधिक की सश्रम कारावास की सजा तक हो सकती है। इस मामले में अब तक जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जबकि दूसरा एक वेबसाइट का संचालन करता है। इन्हें चेन्नई पुलिस की अपराध शाखा ने नमक्कल और मदुरै से गिरफ्तार किया है।