{"_id":"627710ae24b39f6451573a31","slug":"popular-malayali-vlogger-rifa-mehnu-body-exhumed-for-postmortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: कब्र से निकाला गया मलयाली व्लॉगर रीफा महनू का शव, माता-पिता ने जताई थी हत्या की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: कब्र से निकाला गया मलयाली व्लॉगर रीफा महनू का शव, माता-पिता ने जताई थी हत्या की आशंका
Sun, 08 May 2022 06:09 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 08 May 2022 06:09 AM IST
सार
पुलिस ने रीफा के पति के खिलाफ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की जांच करेगी।
विज्ञापन
जानकारी देते कोझीकोड के तहसीलदार प्रेमलाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो महीने पहले दुबई के फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मलयाली व्लॉगर रीफा महनू की मौत का रहस्य जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मस्जिद के कब्रिस्तान से निकाला। इसकी जानकारी कोझिकोड के तहसीलदार प्रेमलाल ने दी।
विज्ञापन
विशेष जांच दल ने पोस्टमार्टम करने का निर्णय उसके माता-पिता की शिकायत के बाद लिया, क्योंकि उनको संदेह है कि रीफा की हत्या हुई है। तहसीलदार प्रेमलाल ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों ने रीफा की मौत के लिए उसके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
पुलिस ने रीफा के पति के खिलाफ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की जांच करेगी। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज से एक मेडिकल टीम प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सुबह 9 बजे मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
1 मार्च को दुबई में मृत मिली थी रीफा
मलयाली यूट्यूबर और व्लॉगर 21 वर्षीय रीफा महनू 1 मार्च को दुबई में अपने फ्लैट में मृत पाई गई थी। दुबई के जांच अधिकारी रीफा की कथित आत्महत्या के कारण का पता नहीं लगा पाए थे। दुबई से लाए गए शव को यहीं भारत में दफनाया गया था।
परिवार ने ससुराल पक्ष पर आरोप
रीफा के परिवार ने आरोप लगाया था कि उसके पति और उसके परिवार के सदस्यों ने दुबई में पोस्टमार्टम होने का दावा करते हुए उन्हें धोखा दिया था। जांच दल ने शव को निकालने के लिए राजस्व संभागीय अधिकारी (आरडीओ) की अनुमति मांगी और फिर अब निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तहसीलदार की देखरेख में हुई खुदाई
फॉरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों की एक टीम पावंडूर जुमा मस्जिद स्थित कब्रगाह पर पहुंची, जहां पर रीफा के शव को निकाला जाना था। तहसीलदार की देखरेख में खुदाई का काम आगे बढ़ा, जबकि उप कलेक्टर भी मौजूद रहे। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
अधिकारियों ने परिसर में ही पोस्टमार्टम कराने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। हालांकि, शरीर अभी तक सही अवस्था में था। अधिकारियों ने कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में शव परीक्षण करने का फैसला किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज ही शव को दफना दिया जाएगा।