फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Poor TN villagers unable to avail PM Awas Yojana, alleges Governor Ravi

TN: तमिलनाडु के राज्यपाल रवि ने प्रशासन को बताया भ्रष्ट, कहा- गरीबों को नहीं मिल रहा पीएम आवास का लाभ

Tue, 30 Jan 2024 01:30 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 01:30 AM IST
सार

इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्रामीण विकास मंत्री आई पेरियासामी ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत 127 लाभार्थियों को घर बनाने की मंजूरी दी गई है। दरअसल, नागपट्टिनम जिले के वेनमनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अब तक 75 लाभार्थियों ने मकान बना लिए हैं और शेष 52 के संबंध में निर्माण कार्य जारी है।

विज्ञापन
Poor TN villagers unable to avail PM Awas Yojana, alleges Governor Ravi
आरएन रवि (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने नागापट्टिनम जिले के गरीब ग्रामीणों को पीएम आवास योजना न मिलने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि गरीबों को इस योजना का लाभ न मिल पाना 'प्रशासनिक उदासीनता' है। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने प्रदेश के कावेरी डेल्टा क्षेत्र में 28 जनवरी को नागप्पट्टिनम जिले का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने यहां के बदहाल देख एक्स पर एक पोस्ट में प्रशासन पर आरोप लगाया और लिखा, 'यह दुखद है कि नागापट्टिनम जिले के योग्य गरीब ग्रामीणों को प्रशासनिक उदासीनता और कथित भ्रष्टाचार के कारण पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।'
विज्ञापन


127 लाभार्थियों को मिली घर बनाने की मंजूरी
वहीं, इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्रामीण विकास मंत्री आई पेरियासामी ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत 127 लाभार्थियों को घर बनाने की मंजूरी दी गई है। दरअसल, नागपट्टिनम जिले के वेनमनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अब तक 75 लाभार्थियों ने मकान बना लिए हैं और शेष 52 के संबंध में निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कम से कम 66 झोपड़ियों को कंक्रीट में बदला जाएगा
कम से कम 66 झोपड़ियों को उस क्षेत्र में राज्य आवास योजना के लिए पात्र के रूप में पहचाना गया है और इन्हें कंक्रीट के घरों में बदल दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने उन क्षेत्रों में मकानों (केंद्रीय पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवंटन के लिए प्रस्तावित) को स्थानांतरित करने की मंजूरी नहीं दी है, जहां पात्र लाभार्थी नहीं हैं।


मंत्री ने एक बयान में कहा, ऐसी तकनीकीताओं के मद्देनजर, आवश्यकताओं के अनुसार, वेनमनी ग्राम पंचायत जैसे स्थानीय निकायों को घर आवंटित नहीं किए जा सकते हैं। बता दें कि द्रमुक शासन ने नीतिगत मामलों सहित कई मुद्दों पर राज्यपाल रवि का कड़ा विरोध किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed