फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pondicherry University vice-chancellor Chandra Krishnamurthy resigns

प्लेजियारिज्म के आरोपों से घिरी पांडीचेरी विश्वविद्यालय की वीसी ने दिया इस्तीफा

Wed, 11 May 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
Pondicherry University vice-chancellor Chandra Krishnamurthy resigns
- फोटो : Indian Express

'प्लेजियारिज्‍म' के आरोपों से घिरीं पांडीचेरी विश्वविद्यालय की वीसी चंद्रा कृष्‍णमूर्ति ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। उन पर अकादमिक धोखाधड़ी के गंभीर आरोप थे, हालांकि उन्होंने महीने भर पहले सरकार की ओर से लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया था। उल्लेखनीय है कि इंडियन एक्सप्रेस ने 2014 में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया था कि कृष्‍णमूर्ति ने अपनी सीवी में दी गई एक किताब के अधिकांश हिस्सों को चोरी किया है। सीवी में दो ऐसी किताबों का भी जिक्र है, जो कभी छपी ही नहीं। 

विज्ञापन


उन्हें राष्ट्रपति की ओर से 21 अगस्त, 2015 को कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया था। यूजीसी ने कृष्‍णमूर्ति पर लगे सभी आरोपों की जांच की और उन्हें कई अकादमिक धोखाधड़ियों का दोषी पाया। यूजीसी की जांच में कहा गया कि कृष्‍णमूर्ति ने डी लिट की फर्जी डिग्री भी ले रखी है। राष्ट्रपति की नोटिस का जवाब उन्होंने हाल ही में भेजा था। 
विज्ञापन


इं‌डियन एक्सप्रेस के मुताबिक, कृष्‍णमूर्ति ने राष्ट्रपति को अपनी इस्तीफा भेजा था, जिसे सोमवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा दिया गया। इस्तीफा स्वीकार होगा या नहीं इस पर अंतिम फैसला सरकार को ही करना है। कृष्‍णमूर्ति को फिलहाल छुट्टी पर हैं। उन्हें फरवरी, 2013 में पांडीचेरी विश्वविद्यालय का वीसी नियुक्त किया गया था। वह विश्वविद्यालय की पहली महिला वीसी ‌थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed