फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Polls 2023: Before the exit poll, speculations of phalodi satta bazar increased the tension in BJP, Congress

Polls 2023: एग्जिट पोल से पहले सट्टा बाजार के अनुमान से BJP-कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी, जानें क्या हैं ट्रेंड?

Thu, 30 Nov 2023 02:57 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 30 Nov 2023 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार
सट्टा बाजार के अनुमानों के मुताबिक छतीसगढ़ में कांग्रेस को 50 से 52 सीट और भाजपा को 37 से 39 सीट मिल सकती हैं। इससे पहले भी फलोदी सट्टा बाजार ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आगे होने की बात कही थी। सट्टा बाजार ने पहले कांग्रेस को 52 से 55 सीटें और भाजपा को 35 से 38 सीटें मिलने का अनुमान जताया था...
loader
Polls 2023: Before the exit poll, speculations of phalodi satta bazar increased the tension in BJP, Congress
Polls 2023 - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद अब फलोदी सट्टा बाजार के रुझानों ने कांग्रेस और भाजपा दोनों की चिंता बढ़ा दी है। तीनों ही राज्यों में दोनों ही पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।  फलोदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। सट्टा बाजार के अनुसार, मध्यप्रदेश में पांचवी बार भाजपा सरकार बना सकती है। बहुमत भाजपा को मिल सकता है। सटोरियों ने एमपी में भाजपा को 115-117 सीटें मिलने का दावा किया है। जबकि कांग्रेस को 114-116 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। मध्यप्रदेश का सीएम कौन होगा, इसका खुलासा भाजपा ने नहीं किया है। लेकिन सटोरियों का दावा है कि अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

इसी तरह सट्टा बाजार के अनुमानों के मुताबिक छतीसगढ़ में कांग्रेस को 50 से 52 सीट और भाजपा को 37 से 39 सीट मिल सकती हैं। इससे पहले भी फलोदी सट्टा बाजार ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आगे होने की बात कही थी। सट्टा बाजार ने पहले कांग्रेस को 52 से 55 सीटें और भाजपा को 35 से 38 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।

राजस्थान में गहलोत सरकार की बढ़ाई बेचैनी

फलोदी सट्टा बाजार के एक ब्रोकर के मुताबिक बाजार में लगातार प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, इसे लेकर ट्रेंड तेजी से इधर-उधर हो रहा है। बताया जा रहा है कि बाजार में अभी 55/45 का भाव चल रहा है। कांग्रेस पर 45 भाजपा 55 रुपये का भाव आ रहा है। राजस्थान को लेकर सटोरिया का कहना है कि राजस्थान में भाजपा सरकार आने की संभावना है। बाजार के मुताबिक वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने की संभावना है।

फलोदी राजस्थान का एक जिला है, जो देशभर में होने वाले चुनावों को लेकर सट्टा लगाता है। बरसात, चुनाव और क्रिकेट जैसे विषयों पर फलोदी में सट्टा लगाया जाता है। कहा जाता है कि यहां का आकलन बिल्कुल सही होता है। इस कारण फलोदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है। फलोदी सट्टा बाजार में इस बार राजस्थान में पुरानी परंपरा की तर्ज पर ही एक बार फिर भाजपा सरकार बनने की बात कही जा रही है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक राजस्थान में भाजपा को 120 से 122 सीटें व कांग्रेस को 65 से 70 सीटें आने की संभावना व्यक्त की है।

सट्टा बाजार से निकली इस खबर ने कांग्रेस सरकार की बेचैनी बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में उनकी सरकार रिपीट होने का दावा किया था, लेकिन सट्टा बाजार के मुताबिक राजस्थान में वही रिवाज जारी रहने की संभावना है। कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओ में दिव्या मदेरणा, मानवेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, सोनाराम चौधरी, अमीन खांन और मेवाराम जैन काफी संघर्ष की स्थिति में हैं और पोकरण से विधायक और मंत्री सालेह मोहम्मद की स्थिति काफी कमजोर बताई जा रही हैं। जबकि बाड़मेर के शिव में भाजपा के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी की स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही हैं।

(अमर उजाला इस तरह के किसी सट्टा बाजार और सटोरियों पर ना तो भरोसा करता है और न ही इसकी पुष्टि करता है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed