फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics: Venugopal accused Modi government of spying on phones, said- privacy is being violated

Politics: वेणुगोपाल ने मोदी सरकार पर फोन की जासूसी करने का लगाया आरोप, कहा- निजता का हो रहा उल्लंघन

Sat, 13 Jul 2024 06:44 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sat, 13 Jul 2024 06:44 PM IST
सार

Politics: कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से उनके फोन की जासूसी करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Politics: Venugopal accused Modi government of spying on phones, said- privacy is being violated
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से उनके फोन की जासूसी करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए एक स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें उनके मोबाइल फोन कंपनी की ओर से आया अलर्ट है। अलर्ट में बताया गया है कि उनके फोन को स्पाईवेयर हमले का निशाना बनाया जा रहा है, कोई दूर से आपके फोन केा हैक करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के इस असंवैधानिक कृत्य का विरोध करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने सीधे पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी जी मेरे फोन पर भी अपना पसंदीदा दुर्भावनापूर्ण स्पाइवेयर भेजने के लिए धन्यवाद। उन्होंने लिखा कि उनकी मोबइल की कंपनी ने उन्हें इस कृत्य की सूचना दे दी है। उन्होंने लिखा कि यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार आपराधिक और असंवैधानिक तरीके से काम कर रही है। राजनीतिक विरोधियों पर हमला कर रही है और इस तरह की हरकतें कर उनकी निजता का उल्लंघन कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा उनके मोबाइल फोन की जासूसी कराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों का संदेश यह था कि लोग संविधान और भाजपा के फासीवादी एजेंडे पर किसी भी हमले को अब स्वीकार नहीं कर रहे। वेणुगोपाल ने कहा, "हम इस घोर असंवैधानिक कृत्य और हमारी निजता के उल्लंघन का पुरजोर विरोध करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मोबाइल कंपनी से आए एक मैसेज का स्क्रीनशॉट साझा किया। इसमें बताया गया कि मोबाइल कंपनी ने उन्हें 30 अक्टूबर, 2023 को पहले एक सूचना भेजी थी, लेकिन यह कोई दोहराई गई सूचना नहीं थी और यह उन्हें सूचित करने के लिए थी कि उनके डिवाइस पर एक और हमला हुआ है। "मोबाइल कंपनी को पता चला कि वे एक भाड़े के स्पाइवेयर हमले का निशाना बन रहे हैं, जो उनके फोन आईडी से जुड़े मोबाइल फोन को दूर से ही हैक करने की कोशिश कर रहा है। संभवतः आपको विशेष रूप से इसलिए निशाना बना रहा है क्योंकि आप कौन हैं या आप क्या करते हैं। हालांकि इस तरह के हमलों का पता लगाने पर पूर्ण निश्चितता हासिल करना कभी भी संभव नहीं है, मोबाइल कंपनी को इस चेतावनी पर पूरा भरोसा है 'कृपया इसे गंभीरता से लें।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed