{"_id":"6613929d008d3af268083bd3","slug":"politics-unrest-over-control-of-matua-matriarch-s-house-in-west-bengal-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पैतृक घर को लेकर भिड़े भाजपा और टीएमसी सांसद के समर्थक, पुलिस ने दर्ज किया केस; जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पैतृक घर को लेकर भिड़े भाजपा और टीएमसी सांसद के समर्थक, पुलिस ने दर्ज किया केस; जानें पूरा मामला
Mon, 08 Apr 2024 12:16 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनगांव
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:16 PM IST
सार
घरेलू विवाद को लेकर भाजपा और टीएमसी समर्थक आपस में झगड़ गए। भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर और टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर के बीच एक घर के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
ममता बाला ठाकुर-शांतनु ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में मतुआ बाहुल्य ठाकुरनगर क्षेत्र में भाजपा और टीएमसी के समर्थक आपस में भिड़ गए। भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर और टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर के समर्थक एक घर पर कब्जा करने को लेकर आमने-सामने आ गए। गौरतलब है कि इस घर में 'बड़ोमां' के नाम से मशहूर मतुआ समुदाय की मुखिया बीनापाणि देवी रहती थीं। टीएमसी के मुताबिक, यह घटना रविवार रात को हुई जब शांतनु ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ कथित तौर पर उस घर पर कब्जा करने की कोशिश की, जहां वर्तमान में ममता बाला रहती हैं। शांतनु बीनापाणि देवी के पोते हैं, जबकि ममता बाला ठाकुर उनकी बहू हैं।
टीएमसी ने एक्स पर साझा किया पोस्ट
टीएमसी ने पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भाजपा के समर्थक अपने चरम पर है। बोन गांव से चौंकाने वाले दृश्य आ रहे हैं, जहां भाजपा उम्मीदवार और उनके नेता शांतनु ठाकुर धारदार हथियार लेकर हमारी राज्यसभा सांसद ममता ठाकुर के आवास पर हमलने की योजना बना रहे थे। घटना के जुड़ा वीडियो टीएमसी ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। वीडियो में शांतनु और उनके समर्थक घर का गेट तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
शांतनु ठाकुर बोले, मेरा भी है घर पर अधिकार
शांतनु ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संपत्ति के कानूनी दावेदारों में से एक होने के बावजूद ममता बाला ठाकुर अवैध रूप से पूरी संपत्ति पर कब्जा कर रही है। यहां तक कि इससे एक हिस्से को उन्होंने टीएमसी कार्यालय में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि मैं कानूनी उत्तराधिकारियों में से एक हूं और इस संपत्ति के आधे हिस्से पर मेरा पूरा अधिकार है। लेकिन ममता बाला ठाकुर ने अवैध रूप से इसका पूरा नियंत्रण ले लिया है।
विज्ञापन
ममता ठाकुर ने दर्ज कराई शिकायत
हालांकि ममता बाला ठाकुर ने आरोपों को खारिज करते हुए मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कहा कि मैंने गायघाटा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है क्योंकि शांतनु ठाकुर और उनके सहयोगियों ने मेरे आवास में घुसने की कोशिश की। वे जबरन मेरे आवास में घुस गए। शांतनु ने 2019 के लोकसभा चुनावों में अपनी निकटतम टीएमसी प्रतिद्वंद्वी, ममता बाला ठाकुर, जो मटुआ समुदाय की एक नेता हैं, को हराया था। जहां सीएए और एनआरसी मुख्य चुनावी मुद्दे थे।