{"_id":"618aaffaaa9d59428a435d60","slug":"politics-over-chhath-in-delhi-gopal-rai-appoints-team-at-ghats","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर राजनीति: दिल्ली सरकार ने घाटों की निगरानी को उतारी मंत्रियों-विधायकों की टीम ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छठ पर राजनीति: दिल्ली सरकार ने घाटों की निगरानी को उतारी मंत्रियों-विधायकों की टीम
Tue, 09 Nov 2021 10:59 PM IST
Amit Mandal
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:59 PM IST
सार
दिल्ली सरकार ने मंत्री पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और अन्य अन्य मंत्रियों के साथ-साथ विधायकों की टीम छठ घाटों की निगरानी के लिए उतार दी है।
विज्ञापन
यमुना में छठ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचलवासियों के त्यौहार छठ पर दिल्ली में जमकर राजनीति हो रही है। भाजपा ने दिल्ली सरकार पर छठ पर्व के दौरान यमुना की साफ-सफाई न करने का आरोप लगाया है तो दिल्ली सरकार ने कहा है कि राजधानी में छठ का त्यौहार पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। सरकार ने अपने मंत्रियों और विधायकों की स्पेशल टीम उतार कर सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई और व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि राजधानी के 800 केंद्रों पर इस समय पूर्वांचली छठ त्यौहार मना रहे हैं।
दिल्ली सरकार ने मंत्री पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और अन्य अन्य मंत्रियों के साथ-साथ विधायकों की टीम छठ घाटों की निगरानी के लिए उतार दी है। दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक इन घाटों पर जाकर साफ-सफाई, टेंट, सीसीटीवी और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। सभी जगहों पर सीसीटीवी लगाने के साथ-साथ अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने पूर्वांचल समुदाय के लोगों से आग्रह किया है कि वह सरकार द्वारा निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर उत्साह के साथ छठ पर्व का त्योहार मनाए और ईश्वर से दुनिया की सुख-शांति की प्रार्थना करें।
मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में सबसे बेहतर छठ घाट तैयार किए हैं जिससे पूर्वांचली समुदाय के लोग अपना यह सबसे बड़ा त्यौहार पूरे जोश के साथ मना सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था देश के किसी भी अन्य सरकार ने अब तक नहीं उपलब्ध कराई है। मंत्री ने लोगों से अपील की है कि छठ पर्व मनाने के दौरान लोग को कोरोना नियमों का भी पालन करें जिससे इसके कारण किसी को परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन
वहीं कुछ संगठनों ने सरकार पर छठ के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार से छठ पर्व के दौरान यमुना की सफाई के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के नेता जय भगवान गोयल ने कहा है कि दिल्ली सरकार पूर्वांचलियो की उपेक्षा कर रही है। उसने छठ त्यौहार पर यमुना साफ न रखने का काम किया है जिसके लिए उसे माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कभी कोरोना नियमों की आड़ में और कभी अन्य कारणों का हवाला देकर सरकार हिंदू त्योहारों पर सौतेला व्यवहार करती है। सरकार को इस तरह की सोच से बाहर आना चाहिए।