{"_id":"605e19ac7343482684009987","slug":"politics-intensified-on-mukhtar-ansari-case-aap-said-investigation-of-captain-amarinder-singhs-links-with-ansari","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति तेज : मुख्तार अंसारी मामले पर आप ने कहा- कैप्टन अमरिंदर सिंह की अंसारी से सबंधों की हो जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनीति तेज : मुख्तार अंसारी मामले पर आप ने कहा- कैप्टन अमरिंदर सिंह की अंसारी से सबंधों की हो जांच
Fri, 26 Mar 2021 10:58 PM IST
योगेश साहू
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी को 15 दिनों के अंदर यूपी सरकार को सौंपने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि एक कुख्यात अपराधी का पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ क्या संबंध रहा है, इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। अंसारी की एक अन्य नेता सुखजिंदर रंधावा के साथ रिश्तों की जांच की मांग भी की गई।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पंजाब इकाई के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह बात जनता के सामने आनी चाहिए कि एक राज्य का मुखिया एक अपराधी को बचाने के लिए इस हद तक क्यों आगे आ रहा था। उन्होंने कहा कि यह सांठगांठ जनता के मन में बड़ा संदेह पैदा करती है। कांग्रेस सरकार के मुखिया को स्वयं सामने आकर जनता को बताना चाहिए कि उनकी ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि उन्हें एक अपराधी को बचाने के लिए इस तरह की भूमिका निभानी पड़ी।
विज्ञापन