फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics, BJP and AIADMK cornered Stalin govt in the case of death of security personnel in police custody

Tamil Nadu: पुलिस हिरासत में सुरक्षाकर्मी की मौत मामले में सियासत, भाजपा और AIADMK ने स्टालिन सरकार को घेरा

Fri, 04 Jul 2025 11:55 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: बशु जैन Updated Fri, 04 Jul 2025 11:55 AM IST
सार

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में पुलिस हिरासत में मंदिर के सुरक्षा गार्ड अजित कुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शव पर 44 जगह चोटों के निशान मिले हैं और उसका ब्रेन डैमेज पाया गया है। इसे लेकर तमिलनाडु में सियासत तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Politics, BJP and AIADMK cornered Stalin govt in the case of death of security personnel in police custody
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथिरन और AIADMK के राष्ट्रीय प्रवक्ता कोवई सत्यन। - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में पुलिस हिरासत में मंदिर के सुरक्षा गार्ड अजित कुमार की मौत के मामले में सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल भाजपा और एआईएडीएमके ने इस मुद्दे पर सीएम एमके स्टालिन और डीएमके सरकार को घेरा है। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथिरन और एआईएडीएमके के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने पुलिस की हरकत पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


सचिवालय में बैठे व्यक्ति के आदेश पर हुआ अजित का अपहरण: भाजपा
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथिरन ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है। पुलिस मुख्यमंत्री के नियंत्रण में नहीं है। इसे सचिवालय में बैठे किसी व्यक्ति द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। सचिवालय में बैठे किसी व्यक्ति के आदेश पर अजित कुमार का अपहरण किया गया। उन पर बेरहमी से हमला किया गया और हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अजित को इतना मारा कि ब्रेन हो गया डेमैज और 44 जगह आई चोटें; पुलिस हिरासत में मौत मामले में खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक अजित कुमार का सवाल है, बिना किसी एफआईआर और जांच के पुलिस ने उनका अपहरण कर लिया और उनकी हत्या कर दी। राज्य में यह सामान्य बात हो गई है। उन्होंने कहा कि  नुंगमबक्कम पुलिस स्टेशन में भी बाल यौन शोषण की कुछ घटनाएं हुई हैं और उन्होंने कुछ पुलिस अधिकारियों का नाम लिया है। जिन पुलिस वालों को सुरक्षा देनी है, वे अपराध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सिर्फ माफी मांग रहे हैं।

हिरासत में हुई सुरक्षाकर्मी की हत्या: एआईएडीएमके
एआईएडीएमके के राष्ट्रीय प्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि यह हिरासत में हुई हत्या है, हिरासत में मौत नहीं। उसके शरीर पर सिगरेट से जलने के निशान थे। उसके शरीर का एक भी अंग ऐसा नहीं था जो इस क्रूरता, अमानवीय और बर्बर कृत्य से अछूता रहा हो। पुलिस बल को इस तरह की अत्यधिक यातना और शक्ति का उपयोग करने की अनुमति किसने दी?

ये भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में मौत मामले में स्टालिन ने मृतक के भाई को दी नौकरी, घर देने का एलान


उन्होंने कहा कि हम ऐसे देश में रहते हैं जहां एक आतंकवादी को जेल में बिरयानी खिलाई जाती है जबकि तमिलनाडु पुलिस एक आम आदमी पर कानून अपने हाथ में लेती है। जबकि उसके खिलाफ शिकायत अभी भी साबित नहीं हुई है। शिकायत की विश्वसनीयता अभी बड़े सवालों के घेरे में है। शिकायतकर्ता का पैसे ठगने का इतिहास रहा है, कुछ समय पहले उसने डिप्टी सीएम के पीए का नाम लिया था, जो अब सामने आया है। उसके पिछले रिकॉर्ड पर क्लीन चिट नहीं है। 

सत्यन ने कहा कि अजित कुमार कोई सीरियल अपराधी नहीं था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। हमें देखना होगा कि क्या हुआ है? क्या सीएम स्टालिन में उन्हें और हिरासत में यातना और मौत के शिकार हुए 24 लोगों को न्याय दिलाने का साहस होगा?

क्या था मामला
मदप्पुरम  भत्रकाली अम्मन मंदिर में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत अजित कुमार को 27 जून को पुलिस ने 9.5 सोने के सिक्कों की चोरी के मामले में हिरासत में लिया था। कथित तौर पर उन्हें छह सदस्यीय विशेष टीम द्वारा हिरासत में लिया गया और हिरासत में बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले मे तमिलनाडु में लोगों के बीच बड़ा आक्रोश पैदा कर दिया। मौत की खबर सामने आते ही स्थानीय लोगों और अजित कुमार के परिवार ने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed