{"_id":"6398899aa3dfb25a5b47fde7","slug":"politics-amit-shah-jp-nadda-yogi-adityanath-hold-important-meeting-discussion-on-upcoming-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: अमित शाह, जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ ने की अहम बैठक, आगामी चुनावों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: अमित शाह, जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ ने की अहम बैठक, आगामी चुनावों पर हुई चर्चा
Tue, 13 Dec 2022 07:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:48 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में हालिया उपचुनाव के नतीजे पार्टी के लिए मिले-जुले रहे, क्योंकि वह खतौली विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी समर्थित रालोद से हार गई। रामपुर में जरूर भाजपा ने सपा से सीट छीन ली।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अहम बैठक की। इस दौरान यूपी में स्थानीय निकाय चुनावों सहित आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, नेताओं ने त्रिपुरा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी और रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक नड्डा के आवास पर हुई। बैठक में पार्टी के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष सहित अन्य संगठनात्मक नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में हालिया उपचुनाव के नतीजे पार्टी के लिए मिले-जुले रहे, क्योंकि वह खतौली विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी समर्थित रालोद से हार गई। रामपुर में जरूर भाजपा ने सपा से सीट छीन ली। सपा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के अपने गढ़ को बनाए रखने में भी सफल रही।
विज्ञापन