फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politicians are also willful defaulters list is here

बैंकों का कर्ज न लौटाने वालों में माल्या ही नहीं, नेता भी, 5 बड़े डिफाल्टर

Tue, 18 Apr 2017 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Apr 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Politicians are also willful defaulters list is here

बैंकों के 9000 करोड़ के डिफाल्टर केवल शराब कारोबारी माल्या नहीं ही, कई बड़े नेता भी हैं।

विज्ञापन


इं‌डियन एक्सप्रेस ने क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो लिमिटेड (सिबिल) और बैंकों के 'विलफुल डिफॉल्टर्स' की लिस्ट की जांच के बाद दावा किया है कि अलग-अलग दलों के कम से कम पांच राजनीतिज्ञ ऐसे हैं, जो उन कंपनियों में निदेशक हैं, जिन्होंने बैंकों से लगभग 900 करोड़ रुपए का कर्ज ले रखा है। 

इं‌डियन एक्सप्रेस के मुताबिक, बैंको से कर्ज लेकर वापस न करने वालों नेताओं में जेबी डायमंड्स के जयराज सुरानी शीर्ष पर हैं। सुरानी गुजरात में भाजपा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का करीबी माना जाता है। 
विज्ञापन


सिबिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरानी पर तीन बैंकों का 466 करोड़ रुपए कर्ज है। 2007 के गुजरात विधानसभा चुनावों में सुरानी ने पटेल की पार्टी गुजरात परिवर्तन पार्टी के लिए प्रचार भी किया था। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज न लौटाने वालों में सभी दलों के नेता

Politicians are also willful defaulters list is here

बैंक का कर्ज लेकर न लौटाने वाले नेताओं में शिवाजी पांजा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कौस्तुव रे के स‌ाथ साझेदारी करके आरपी इन्‍फोसिस्टम्स की स्‍थापना की थी। उन्हें पश्‍चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सहयोगी माना जाता है, हालांकि वे इससे इनकार कर चुकी हैं। पांजा ने पांच बैंकों से 180 करोड़ रुपए कर्ज ले रखा है। पिछले साल फरवरी में पांजा को 18 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद और बहुजन समाज पार्टी के नेता कादिर राणा कर्ज लेकर वापस न करने वाले नेताओं में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपनी दो कंपनियों के लिए लगभग 90 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। राणा के रिश्तेदारों की कंपनियां बैंकों के बकाएदारों की सूची में शामिल हैं। 

सूची में पंजाब से कांग्रेस के पूर्व विधायक जसबीर सिंह खांगुरा का नाम भी शामिल है, उन्होंने अपनी फर्म के लिए 70 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। कांग्रेस के पुराने नेता अशोक वाजपेयी का नाम भी बकाएदारों की सूची में है, वे बाद में 2007 बसपा में शामिल हुए थे और बाद में जदयू से जुड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed