फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politician Bollywood Nitin Gadkari VK Singh Parineeti Chopra Huma Qureshi on Citizenship Law

नागरिकता कानून पर किसने क्या कहा, बॉलीवुड से लेकर नेताओं तक ने रखी राय

Wed, 18 Dec 2019 04:16 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 18 Dec 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
Politician Bollywood Nitin Gadkari VK Singh Parineeti Chopra Huma Qureshi on Citizenship Law
नागरिकता कानून पर किसने क्या कहा

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूर्वोत्तर भारत में चल रहा विरोध अब थोड़ा शांत होता दिखाई दे रहा है, जहां मंगलवार को कर्फ्यू में ढील दिए जाने के साथ ही सड़कों पर वाहन आम दिनों की तरह चलते दिखाई दिए। वहीं, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में पांचवें दिन भी प्रदर्शनों का दौर जारी रहा। बंगाल में सड़क और रेल यातायात को रोककर प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन


केरल में भी 30 संगठनों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया और रोडवेज बसों पर पथराव कर उनके शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने 233 लोगों को हिरासत में लिया है। नागरिकता संशोधन कानून पर नेताओं से लेकर बॉलीवुड तक ने अपनी राय खुलकर रखी है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।

विज्ञापन

पहले लोग समाचार पत्र देखते थे, अब व्हाट्सएप से सच पता करते हैं : वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री व पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने कहा कि इस (नागरिकता) संशोधन कानून से क्या कोई भारतीय नागरिक प्रभावित हुआ है? मैं जामिया मिल्लिया के हर छात्र से पूछना चाहूंगा कि कैसे यह कानून उनकी नागरिकता के लिए खतरा है? क्या आप एक शरणार्थी हैं, जो मुकदमा चलाने के बाद पलायन कर गए हैं? 

मुझे यकीन है कि जितना हम देख रहे हैं, यह हिंसा इससे भी ज्यादा है। इसके पीछे कुछ प्रायोजक हैं। कोई तो है, जो इसे बढ़ावा दे रहा है? हमारे देश में अफवाहें तेजी से फैलती हैं। पहले हम समाचार पत्र देखते थे और कहते थे कि यदि इसमें लिखा है तो सच ही होगा। अब हम व्हाट्सएप देखते हैं और कहते हैं कि यह सच ही होगा।

देश किसी की ‘पैतृक जायदाद’ नहीं : तमिल फिल्म निर्माता
तमिल फिल्म निर्माता कार्तिक सुब्बाराज ने कहा कि यह देश किसी की ‘पैतृक जायदाद’ नहीं है। भारत को धर्मनिरपेक्ष ही रहने दो। सीएए को नहीं कहो। एनआरसी को नहीं कहो। छात्रों पर पुलिस हिंसा को ना कहो। 

‘बर्बरता’ है ये हिंसा : परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा कि  अगर यह तब होता है, जब कोई नागरिक हर बार अपना विचार जताता है, तो नागरिकता संशोधन कानून को भूल जाएं। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतंत्र नहीं कहना चाहिए! बर्बरता है अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष मनुष्यों की पिटाई?

नाजी जर्मनी मॉडल का पालन कर रही है ये सरकार : हुमा कुरैशी

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि एक लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार, जो अपने ही लोगों के खिलाफ कानून बनाती है, नाजी जर्मनी मॉडल का स्पष्ट रूप से पालन कर रही है। यह सरकार अपने ही देश के लोगों के बीच नाकाम रही है। देखिए सड़कों पर क्या हो रहा है। भारत विरोध कर रहा है, आप हमें विभाजित नहीं कर सकते।

विज्ञापन

गैरजिम्मेदार लोग कानून को सांप्रदायिक रूप दे रहे : मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश में गैरजिम्मेदार लोग नागरिकता संशोधन कानून के पारित होने का सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं और गलत जानकारी फैला रहे हैं। हमारी पार्टी के प्रधानमंत्री और अन्य मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि सीएए देश में किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के किसी व्यक्ति की नागरिकता पर सवाल नहीं उठाता है।

किसी भारतीय की नागरिकता नहीं छीन रहा सीएए : उप राष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का मतलब धार्मिक तौर पर उत्पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देना है और यह किसी भी धर्म के भारतीयों की नागरिकता नहीं छीनेगा। भारत जानता है कि म्यांमार के रखाइन स्टेट से विस्थापित लाखों लोगों की आमद के कारण बांग्लादेश पर बहुत बड़ा दबाव बन रहा है और  वह इन विस्थापितों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण के लिए ढाका की सराहना करता है।

अल्पसंख्यकों को सीएए से घबराने की जरूरत नहीं : गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून विदेशियों के खिलाफ है भारतीय नागरिकों के नहीं। कानून के बारे में जानबूझकर गलतफहमी पैदा करते हुए लोगों को उकसाया जा रहा है। जो भी भारतीय नागरिक हैं, चाहे वे किसी भी धर्म, जाति या पंथ के हों , हम न तो ऐसे किसी भेदभाव का समर्थन करते हैं और न ही करेंगे। सीएए अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है और उन्हें इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed