फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political war on EVM malfunction, uddhav thackeray says EVM key to BJP

ईवीएम की खराबी पर सियासी संग्राम, उद्घव बोले ईवीएम की चाबी भाजपा के पास 

Mon, 28 May 2018 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Mon, 28 May 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
Political war on EVM malfunction, uddhav thackeray says EVM key to BJP
उपचुनाव
सोमवार को चार लोकसभा और कई विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के दौरान ईवीएम में आई खराबी पर सियासी संग्राम छिड़ गया। कैराना की रालोद प्रत्याशी तबस्सुम ने जहां चुनाव आयोग को पत्र लिख कर शिकायत की, वहीं सपा के रामगोपाल यादव, रालोद के मुखिया अजित सिंह कांग्रेस नेताओं के साथ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने जहां ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए तो शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे ने कहा कि ईवीएम की चाबी भाजपा के पास है। इस बीच चुनाव आयोग ने ईवीएम में खराबी की खबरों को बढ़ा चढ़ा कर पेश करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


उपचुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की कई सीटों पर ईवीएम मशीनों में आई खराबी पर विपक्ष ने भाजपा के साथ-साथ चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया। तबस्सुम ने आयोग को पत्र लिख कर मशीन खराबी की जांच कराने की मांग की। जबकि रामगोपाल और अजित सिंह ने उपचुनाव पर आयोग की तैयारियों पर सवाल उठाए। इसके उलट प्रफुल्ल पटेल ने दो टूक शब्दों में ईवीएम की जगह मतदान पत्र के जरिए चुनाव कराने की मांग की दी। जबकि शिवसेना प्रमुख उद्घव ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि छईवीएम मशीन की चाबी भाजपा के हाथ में है। 
विज्ञापन


सियासी संग्राम के बीच आयोग ने मीडिया पर खबरों को बढ़ा चढ़ा कर पेश करने का आरोप लगाया। आयोग ने अपने बयान में कहा कि ईवीएम और वीवीपैट में खर ाबी और मतदान में बाधा पहुंचने संबंधी मीडिया रिपोर्टों को वास्तविक स्थरति की तुलना में बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया। आयोग के मुताबिक ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए 20 से 25 फीसदी अतिरिक्त ईवीएम मशीनें सेक्टर अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में रखी जाती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed