{"_id":"61df0d47dec6e4274c4c32f7","slug":"political-violence-continues-in-sikkim-mob-burned-skm-leader-s-suv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम: राज्य में राजनीतिक हिंसा जारी, एसकेएम के एक नेता की एसयूवी में लगाई आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिक्किम: राज्य में राजनीतिक हिंसा जारी, एसकेएम के एक नेता की एसयूवी में लगाई आग
Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
सार
इस घटना के पीछे विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) का हाथ होने का आरोप लगाते हुए एसकेएम ने बुधवार को कहा कि यह सिक्किम के लोगों पर हमला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्किम में जारी राजनीतिक हिंसा के बीच सत्तारूढ़ दल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के एक नेता की एसयूवी को जोरथांग में आग लगा दी गई। पुलिस ने बताया कि ये घटना उस समय हुई जब एसकेएम के पार्टी कैलेंडर, पत्रिकाओं और डायरी से भरा वाहन जोरेथांग स्कूल के पास खड़ा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वाहन सालघरी-जूम निर्वाचन क्षेत्र के एसकेएम युवा संयोजक जॉन सुब्बा का था। इस घटना के पीछे विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) का हाथ होने का आरोप लगाते हुए एसकेएम ने बुधवार को कहा कि यह सिक्किम के लोगों पर हमला है। पुलिस ने कहा इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और एसडीएफ प्रमुख पी के चामलिंग के तीन महीने बाद 30 दिसंबर को दिल्ली से सिक्किम लौटने के बाद राज्य में ऐसे मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
रविवार को जब चामलिंग सदाम में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे तब एसकेएम के समर्थकों ने उनके वाहनों को मल्ली में रोक दिया और उन्हें कथित तौर पर अपशब्द कहे। उस दिन बाद में जब चामलिंग का काफिला तारे भीर में पहुंचा तब एसडीएफ और एसकेएम समर्थकों के बीच झड़प हुई। एसडीएफ और एसकेएम समर्थकों ने एक दूसरे पर पथराव किया, जिसमें कम से कम चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर उस इलाके में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन