फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political uproar over suspension of Bengaluru Police Commissioner, Siddaramaiah govt in trouble; Now what next

Bengaluru Stampede: बंगलूरू पुलिस आयुक्त के निलंबन पर सियासी बवाल, मुश्किल में सिद्धारमैया सरकार; अब आगे क्या?

Sun, 08 Jun 2025 08:53 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Sun, 08 Jun 2025 08:53 AM IST
सार

बंगलूरू में चार जून को आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी के जश्न कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 56 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सीएम सिद्धारमैया ने पुलिस आयुक्त को निलंबित कर दिया है। आइए जानते हैं अब आगे क्या होने वाला है?

विज्ञापन
Political uproar over suspension of Bengaluru Police Commissioner, Siddaramaiah govt in trouble; Now what next
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

बंगलूरू भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने पुलिस आयुक्त बी दयानंद को निलंबित किया है। इसके बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। विपक्षी भाजपा लगातार कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार को घेर रही है। पुलिस आयुक्त के निलंबन ने सिद्धारमैया सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। आइए जानते हैं आगे क्या होने वाला है? 
विज्ञापन


केंद्र सरकार फंसा सकती है पेच
पुलिस आयुक्त के निलंबन में सबसे बड़ा रोड़ा केंद्र सरकार बन सकती है। नियमों के मुताबिक केंद्र सरकार को पुलिस कमिश्नर के निलंबन को 30 दिन में मंजूरी देनी होती है। कर्नाटक में भाजपा अफसरों को बलि का बकरा बनाने पर सिद्धारमैया सरकार को घेर रही है। ऐसे में केंद्र सरकार पुलिस आयुक्त के निलंबन को मंजूरी न देकर पेच फंसा सकती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने बढ़ाई मुआवजे की राशि, अब मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 25-25 लाख रुपए
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष अधिकारी आईपीएस के समर्थन में
सिद्धारमैया सरकार के फैसले के खिलाफ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारी चले गए हैं। वे पुलिस आयुक्त का समर्थन कर रहे हैं। आईपीएस शीर्ष अफसरों ने भाजपा नेताओं से कहा है कि वे केंद्र से सिद्धारमैया सरकार द्वारा लिए गए फैसले को मंजूरी न देने की अपील करें। बंगलूरू के पूर्व पुलिस आयुक्त और भाजपा नेता भास्कर राव ने कहा कि सीएम सिद्धारमैया घबरा गए हैं। वह पार्टी से निलंबन मंजूरी को रद्द करने की मांग करेंगे। 

ये भी पढ़ें: बंगलूरू भगदड़ को लेकर KSCA ने बुलाई बैठक, सचिव और कोषाध्यक्ष ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए छोड़ा पद

भास्कर राव ने कहा कि बंगलूरू पुलिस आयुक्त का निलंबन कर्नाटक पुलिस के इतिहास का सबसे काला दिन है। सच बोलने का इनाम। उन्होंने और उनकी टीम ने बंगलूरू को सुरक्षित रखने के लिए पूरी रात काम किया। सरकार की कार्रवाई से पुलिस बल का मनोबल प्रभावित हुआ है। गौरतलब है कि 4 जून को आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी के जश्न कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 56 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed