फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangalore stampede: Karnataka government increased compensation for the dead, from 10 to 25 lakhs

बंगलूरू भगदड़: कर्नाटक सरकार ने बढ़ाई मुआवजे की राशि, अब मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 25-25 लाख रुपए

Sat, 07 Jun 2025 09:35 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 09:35 PM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चिनास्वामी स्टेडियम हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजा बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का आदेश दिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को इस संबंध में घोषणा की।

विज्ञापन
Bangalore stampede: Karnataka government increased compensation for the dead, from 10 to 25 lakhs
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

बंगलूरू भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने शनिवार शाम को मुआवजे की राशि को बढ़ाने का एलान किया है। कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपया मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की है। पहले यह रकम 10 लाख थी। वहीं आरसीबी भी इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का एलान कर चुकी है। 

विज्ञापन


कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चिनास्वामी स्टेडियम हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजा बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का आदेश दिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को इस संबंध में घोषणा की। इससे पहले राज्य सरकार ने 10 लाख रुपये प्रति मृतक के परिवार को मुआवजा देने की घोषणा की थी। अब इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये प्रति परिवार कर दिया गया है। गौरतलब है कि 4 जून को आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी के जश्न कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 56 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'टालमटोल नहीं, सच बोलने से बचेगी साख', फिक्सिंग के आरोप के बाद राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के पूर्व जज का एक सदस्यीय आयोग लगाएगा जिम्मेदारों का पता

कर्नाटक सरकार की ओर से सेवानिवृत्त हाईकोर्ट के जज जॉन जॉन माइकल कुन्हा की अध्यक्षता में गठित एक सदस्यीय जांच आयोग भगदड़ की जांच करेगा। आयोग को इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने को कहा गया है। साथ ही आयोग को ऐसे एहतियाती उपाय भी सुझाने होंगे जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 5 जून को इस मुद्दे में प्रक्रियागत खामियों की जांच के लिए कुन्हा के नेतृत्व में एक सदस्यीय आयोग के गठन की घोषणा की थी। आयोग को 30 दिनों में रिपोर्ट सौंपनी है। सीएम कार्यालय से जारी निर्देश में कहा गया था कि आयोग को जांच आयोग अधिनियम, 1952 और सिविल प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के तहत जांच करने की सभी शक्तियां होंगी। सरकार को उम्मीद है कि एक महीने के भीतर जांच पूरी हो जाएगी और रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी। आयोग को पता लगाना होगा कि - क्या चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी टीम के विजय अभिनंदन समारोह के आयोजन के दौरान आवश्यक अनुमति, नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया गया था। वहां हुई भीड़ और भगदड़ के कारण क्या थे।


साथ ही, घटना के संबंध में एहतियात के तौर पर उठाए गए कदमों में चूक और जिम्मेदार लोगों की पहचान करनी होगी। यह स्पष्ट किया गया कि यह जांच आयोग, आदेशित मजिस्ट्रेट जांच से अलग है तथा यह समानांतर एवं व्यापक जांच करेगा।

कर्नाटक सरकार ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो जांच आयोग के अध्यक्ष तकनीकी और कानूनी सहायता के लिए एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी और एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए कदम उठा सकते हैं। संबंधित अधिकारियों के वेतन/भत्ते का खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक जांच आयोग के लिए आवश्यक स्टाफ, सामग्री, वाहन और कार्यालय तथा फर्नीचर/टेलीफोन आदि उपलब्ध कराएंगे।

ये भी पढ़ें: इंदौर दंपती केस: राजा के साथ कौन थे वो तीन लोग, जिनके पीछे चल रही थी सोनम? स्थानीय गाइड ने किया बड़ा खुलासा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed