फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political strategist Prashant Kishor meets telangana cm K Chandrasekhar Rao amid rumours of tie-up

तेलंगाना: नीतीश के बाद अब केसीआर से मिले प्रशांत किशोर, साथ काम करने की अटकलें

Mon, 28 Feb 2022 05:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 28 Feb 2022 05:12 PM IST
सार

टीआरएस के लिए प्रशांत किशोर की नियुक्ति को लेकर अभी न तो टीआरएस ने कुछ कहा है न ही केसीआर ने कोई जानकारी दी है। इसे प्रशांत किशोर की निजी मुलाकात ही बताया जा रहा है। लेकिन, दोनों की मुलाकात ने साथ काम करने की अटकलों को हवा दे दी है।

विज्ञापन
Political strategist Prashant Kishor meets telangana cm K Chandrasekhar Rao amid rumours of tie-up
प्रशांत किशोर - फोटो : PTI

विस्तार

दिग्गज चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री  के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की है। दोनों की इस मुलाकात के बाद तेलंगाना की राजनीतिक गलियारों में गर्मी बढ़ गई है। इससे पहले किशोर ने बिहार में नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी। गौरतलब है कि अगले साल तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना है और टीआरएस प्रमुख राव  ममता बनर्जी और अन्य नेताओं के साथ भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने में लगे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, टीआरएस के लिए प्रशांत किशोर की नियुक्ति को लेकर अभी न तो टीआरएस ने कुछ कहा है न ही केसीआर ने कोई जानकारी दी है। इसे प्रशांत किशोर की निजी मुलाकात ही बताया जा रहा है। लेकिन, दोनों की मुलाकात ने साथ काम करने की अटकलों को हवा दे दी है। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच भाजपा को हराने, उसके खिलाफ मोर्चा बनाने, विधानसभा चुनाव का दौर आदि विषयों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रशांत किशोर इन दिनों तेलंगाना के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को अगले साल होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने रविवार को जयशंकर भूपल्ली जिले में तेलंगाना सरकार की मुख्य परियोजना कालेश्वरम का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ अभिनेता से नेता बने प्रकाश राज भी मौजूद थे। किशोर के साथ उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया में सामने आ रही हैं। जिसके बाद प्रकाश राज को टीआरएस में कोई बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अफवाहें उड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जब तेलंगाना के सीएम ने मुबंई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी, तब भी प्रकाश राज वहां मौजूद थे।

भाजपा के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाए जाने की अफवाहों के बीच तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने पिछले दिनों महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात की थी। इससे पहले दिसंबर 2021 में उन्होंने तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से भी मुलाकात की थी। वह ममता बनर्जी से भी मिलकर वार्ता कर चुके हैं।


राष्ट्रीय राजनीति में जाने को लेकर राव अपने मंसूबे पहले ही साफ कर चुके हैं। सिद्दिपेट जिले में एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा था कि वह राष्ट्रीय राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं। अपने खून की आखिरी बूंद बहाकर भी वह देश की स्थिति को ठीक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed