फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   political statement on lalu Prasad yadav pronounced guilty in Fodder scam Dumka Treasury case

लालू की सजा पर भड़की आरजेडी, कहा- एक को जेल और एक को बेल, ये है मोदी का खेल

Mon, 19 Mar 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Mar 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
political statement on lalu Prasad yadav pronounced guilty in Fodder scam Dumka Treasury case
रघुवंश प्रसाद, आरजेडी

चारा घोटाला मामले के चौथे केस में भी लालू दोषी करार दिए गए हैं। रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने दुमका ट्रेजरी से अवैध निकासी किए जाने के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को दोषी करार दिया गया है। यह चौथा केस है जहां उन्हें दोषी ठहराया गया है। इस फैसले पर राजनीति भी तेज हो गई है। सियासी बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


आरजेडी चीफ को लगातार चौथे केस में दोषी करार किए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने नीतीश और मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अजब है नरेंद्र मोदी और नीतीश का मेल, अजब है खेल, दोबारा से हो गया जगन्नाथ मिश्रा रिहा, और हो गई बेल। उन्होंने कहा कि एक आदमी को जेल और एक आदमी को बेल। ये है नरेंद्र मोदी का खेल। 
विज्ञापन


इसी क्रम में लालू यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि हम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे और बिहार को नहीं छोड़ेंगे। पति (लालू प्रसाद यादव) की तबीयत ठीक नहीं थी, उन्हें कोर्ट में नहीं बुलाया जाना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वहीं जेडीयू नेता ने इसे कानून की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि आपके साथ काम करने वाले कार्यकर्ता भूमिविहीन रह गए लेकिन आप संपत्ति के मालिक हो गए। इनको मिली सजा कानून की जीत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed