फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political rhetoric intensifies in grand alliance of BJP, Shiv Sena NCP before Maharashtra Assembly elections

सियासत: BJP प्रवक्ता ने भी अजित के महायुति में होने पर जताई आपत्ति, कहा- गठबंधन न तो उन्हें पसंद आया और न हमें

Sun, 01 Sep 2024 05:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 05:59 AM IST
सार

भाजपा के प्रवक्ता गणेश हाके ने कहा कि अजीत की पार्टी के साथ गठबंधन दुर्भाग्यपूर्ण है। सच तो यह है कि यह गठबंधन न तो उन्हें पसंद आया और न हमें। एनसीपी के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में साथ नहीं दिया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की हार हुई। 
 

विज्ञापन
Political rhetoric intensifies in grand alliance of BJP, Shiv Sena NCP before Maharashtra Assembly elections
अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी की महायुति में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता गणेश हाके ने अजित पवार की एनसीपी के महायुति में होने पर आपत्ति जताकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


गणेश ने कहा कि अजीत की पार्टी के साथ गठबंधन दुर्भाग्यपूर्ण है। सच तो यह है कि यह गठबंधन न तो उन्हें पसंद आया और न हमें। एनसीपी के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में साथ नहीं दिया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की हार हुई। हालांकि, गणेश ने कहा कि यह भाजपा प्रवक्ता के तौर पर नहीं, बल्कि मेरा निजी बयान है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा था कि कैबिनेट की बैठक में वह एनसीपी नेताओं की बगल में बैठते हैं, लेकिन बाहर आने के बाद उन्हें उल्टी आने जैसा महसूस होता है। इस पर एनसीपी ने पलटवार करते हुए कहा था कि ऐसे बयानों को सुनने से बेहतर है कि गठबंधन छोड़ दिया जाए। 
विज्ञापन


इससे पहले, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने अपने एक बयान में कहा कि 'उन्हें एनसीपी के मंत्रियों के बगल में बैठने पर उल्टी जैसा महसूस होता है'। इसे लेकर शरद पवार की पार्टी एनसीपी एसपी ने तंज कसा है। एनसीपी एसपी ने कहा कि 'अब भाजपा के लिए एनसीपी को महायुति गठबंधन से निकालने का समय आ गया है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'भाजपा को एनसीपी की जरूरत नहीं'
महाराष्ट्र में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की साझेदार हैं। एनसीपी (एसपी) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि 'सावंत की टिप्पणी से पता चलता है कि महायुति को अब एनसीपी की जरूरत नहीं है। आरएसएस के मुखपत्र ने भी भाजपा से पूछा था कि उन्होंने अजित पवार के साथ गठबंधन क्यों किया। भाजपा कैडर भी यही सवाल पूछ रहे हैं।'


'शिवसेना और एनसीपी में बढ़ रही दरार'
क्रैस्टो ने कहा कि अब शिंदे सेना के नेता अपमानजनक बातें कह रहे हैं, जैसे कि 'एनसीपी नेताओं के बगल में बैठने पर उन्हें उल्टी जैसा महसूस होता है'। क्रैस्टो ने कहा कि 'अब समय आ गया है जब भाजपा धीरे-धीरे अजित पवार की पार्टी को गठबंधन से बाहर निकाल देगी। गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है और दरारें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।' क्रैस्टो ने कहा, 'अजित पवार के लिए अब जागने और हालात को समझने का समय आ गया है।' गुरुवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री सावंत ने कहा कि 'वह कट्टर शिव सैनिक हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेताओं के साथ उनकी कभी नहीं बनी।' सावंत ने कहा, 'भले ही हम कैबिनेट में एक-दूसरे के बगल में बैठें, लेकिन बाहर आने के बाद मुझे उल्टी जैसा महसूस होता है।' 

'अजित पवार ने अपना आत्मसम्मान खो दिया है'
एनसीपी (एसपी) के एक अन्य प्रवक्ता महेश तपासे ने दावा किया कि अजित पवार ने अपना आत्म-सम्मान खो दिया है और एनसीपी के साथ गठबंधन को लेकर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। तपासे ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि अजीत दादा, जिन्हें कभी एनसीपी में बहुत सम्मान मिला था, सत्ता के लिए अपने आत्मसम्मान से समझौता करेंगे।' तपासे ने कहा, "मंत्री तानाजी सावंत के बयान ने अजीत दादा की राजनीतिक स्थिति को कमजोर किया है, लेकिन फिर भी उनकी अपनी पार्टी के सदस्य चुप हैं।' तपासे ने आगे दावा किया कि मौजूदा हालात को देखते हुए, एनसीपी महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों में 25 सीटें भी हासिल नहीं कर सकती है, और इसी हताशा के कारण ऐसा अपमानजनक व्यवहार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed