{"_id":"58c250654f1c1b5e3ddc6bae","slug":"political-reaaction-on-election-exit-poll-20017","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्जिट पोल में छाई बीजेपी, जानें अब तक के 10 बड़े Updates","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक्जिट पोल में छाई बीजेपी, जानें अब तक के 10 बड़े Updates
amarujala.com- Written by : संदीप भट्ट
Updated Fri, 10 Mar 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को एक्जिट पोल आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। एक्जिट पोल जिन पार्टियों को जिता रहे थे वह तो एक्जिट पोल से सहमत दिखीं लेकिन हारने वाली पार्टियां पोल के इन परिणामों को खारिज करती दिखीं।
विज्ञापन
एक्जिट पोल के परिणाम के बाद सबसे ज्यादा घटनाक्रम यूपी में देखने को मिले। जहां सपा को बसपा से मिलाने की कोशिशें होनी शुरू हो गई।
एक्जिट पोल आने के बाद नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। कुछ न बताते-बताते भी नेता कुछ हिंट जरूर देते गए।
1-अखिलेश ने बुलाई कैबिनेट
एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में बीजेपी को मिल रहे बहुमत और इसके बाद सियासी गलियारों में गरमाई चर्चाओं के बीच उत्तरप्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
2-सपा-बसपा गठबंधन की चर्चा
वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि अगर यूपी में सपा गठबंधन को सरकार बनाने के लिए बसपा से हाथ मिलाने की जरूरत पड़ी तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार सपा और बसपा दोनों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
3- रावत ने खारिज किया पोल
एग्जिट पोल आने के बाद उत्तराखंड सीएम हरीश रावत ने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए कहा कि हम फिर से पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे। दूसरी तरफ उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि बीजेपी स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाएगी।
4- शेयर बाजार में गिरावट
एग्जिट पोल में भाजपा के आने की सुगबुगाहट के चलते शेयर बाजार शाम होते -होते गिर गया। सुबह बीएसई सेंसेक्स 148 अंकों की तेजी के साथ29,077 पर खुला था, वो दोपहर बाद 134 अंक गिरकर 28942.52 अंक गिर गया है। अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित नहीं हुए तो मार्केट के और धराशायी होने की उम्मीद है।
5- बिहार की तर्ज पर आएंगे रिजल्ट
राहुल गांधी ने कहा कि एक्जिट पोल पर बोलना अभी जल्दबाजी होगी। मैं 11 मार्च को ही बोलूंगा। लेकिन जाते-जाते राहुल ये कहकर चले गए कि देखना कि इन एक्जिट पोल का हाल बिहार जैसा होगा। याद हो कि बिहार में सभी एक्जिट पोल बीजेपी को प्रजंड बहुमत से जिता रहे थे लेकिन परिणाम ठीक इसके उलट आए।
6- यह अकेले अखिलेश की हार नहीं होगी
आजम खां ने कहा कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं लेकिन यदि सपा की सरकार नहीं बनती है तो इसे अखिलेश की असफलता के साथ जोड़कर देखना सही नहीं होगा।
7- रिमोट से कोई सरकार नहीं चाहता
अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है, लेकिन यदि किसी वजह से त्रिशंकु के हालात बनते हैं तो हम किसी से भी समझौता कर सकते हैं। उन्होंने यह जवाब मायावती से मिलने की संभावना पर दिया। उन्होंने कहा कि कोई नहीं चाहेगा कि यूपी रिमोट से संचालित हो।
8- चैनलों पर था दबाव
रामगोपाल यादव ने कहा कि गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। एक्जिट पोल भी यही कहानी कहते हैं लेकिन सरकार के दबाव की वजह से चैनलों को अपने एक्जिट पोल बदलने पड़े।
9- हम ही बनाएंगे सरकार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन हर हाल में सरकार बनाने जा रहा है। एक्जिट पोल पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
10- सांप्रदायिक ताकतों को रखेंगे दूर
नरेश अग्रवाल ने कहा कि हमारा गठबंधन हर हाल में सरकार बनाने जा रहा है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि सांप्रदायिक ताकतों का दूर रखने के लिए यदि जरुरी हुआ तो बसपा से समझौता भी किया जा सकता है।