फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Kharge other big leaders

Poll Campaign: आज UP, बिहार और पंजाब में रैली करेंगे PM, शाह और नड्डा; आलाकमान अंतिम चरण में झोंकेगा पूरी ताकत

Sun, 26 May 2024 02:53 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 26 May 2024 02:53 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि 480 से अधिक सीटों पर मतदान समाप्त हो चुके हैं। अब अंतिम चरण की वोटिंग एक जून को होगी और चार जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Kharge other big leaders
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए छह चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। अब अंतिम चरण के चुनाव में 57 सीटों पर एक जून को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से अपने प्रचार की शुरुआत करेंगे। यहां करीब 11 बजे से भाजपा की जनसभा प्रस्तावित है। इसके बाद प्रधानमंत्री मऊ जिले के घोसी में दोपहर एक बजे से जनसभा करेंगे। पीएम मोदी दिन की तीसरी जनसभा बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में करेंगे। यहां दोपहर लगभग ढाई बजे से भाजपा की चुनावी रैली होनी है।

विज्ञापन


पंजाब और बिहार की जनता के बीच जाएंगे शाह
पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी चुनाव प्रचार करेंगे। शाह रविवार को बिहार और पंजाब का दौरा करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी चुनाव प्रचार कार्यक्रम के मुताबिक शाह बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली करेंगे। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी भी यहां चुनावी जनसभा कर चुके हैं। काराकाट में दोपहर लगभग 12.30 बजे जनसभा करने के बाद पीएम मोदी कैमूर रवाना हो जाएंगे। यहां दोपहर दो बजे से सासाराम लोकसभा सीट पर चुनावी रैली होगी। दो जनसभाओं के बाद शाह पंजाब रवाना हो जाएंगे। पंजाब में शाह लुधियाना की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसका समय शाम करीब 5.30 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


नड्डा का बिहार दौरा; एक दिन में तीन रैलियां करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री के अलावा भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा बिहार में आज तीन जनसभाएं करेंगे। भाजपा के मुताबिक नड्डा जहानाबाद जिले से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। जहानाबाद में दोपहर करीब 12.15 बजे जनसभा होगी। इसके बाद नड्डा भोजपुर जाएंगे। यहां आरा के शाहपुर में दोपहर दो बजे से चुनावी रैली होगी। दिन की तीसरी और अंतिम जनसभा नड्डा नालंदा में करेंगे। यहां शाम करीब 4.10 बजे चुनावी रैली होगी। भाजपा के अलावा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राजद और अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता भी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और चुनाव प्रचार करेंगे। इनके चुनाव प्रचार कार्यक्रम के बारे में विस्तृत सूचना सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed