फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah And Other Big Leaders

Elections: पंजाब में पीएम मोदी और जेपी नड्डा भरेंगे हुंकार, ध्यान करने आज ही कन्याकुमारी जाएंगे प्रधानमंत्री

Thu, 30 May 2024 07:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 30 May 2024 07:05 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के होशियारपुर में रैली को संबोधित करेंगे। रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसके बाद पीएम मोदी आज शाम को कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah And Other Big Leaders
पीएम मोदी-नड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के छह चरण पूरे हो गए हैं। आज शाम अंतिम और सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के होशियारपुर में रैली को संबोधित करेंगे। रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसके बाद पीएम मोदी आज शाम को कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाएंगे। वे यहां एक जून की शाम तक ध्यान करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रचार पर रोक लगने से पहले पंजाब में तीन रैलियां कर लेंगे।

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष का आज का कार्यक्रम
सुबह 11.25 बजे आज अमृतसर में जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, दूसरी जनसभा वे दोपहर 1.35 बजे फरीदकोट में करेंगे। नड्डा रूपनगर में 3.55 बजे रोड करेंगे और भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

विज्ञापन

कन्याकुमारी में यहां ध्यान करेंगे पीए मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के समाप्त होने के बाद कन्याकुमारी जाएंगे। यहां वे स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे। 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक प्रधानमंत्री मोदी ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों के साथ कई सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है। खास बात यह है कि यह वही स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद ने देश भ्रमण के बाद तीन दिनों तक तप किया था। यहीं उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत दर्शन के दौरान विवेकानंद ने आम लोगों की तकलीफ, दर्द, गरीबी, आत्म सम्मान और शिक्षा की कमी को नजदीक से जाना था। समुद्र तट से करीब 500 मीटर दूर स्थित चट्टान पर विवेकानंद 24 दिसंबर 1892 को तैर कर पहुंचे थे। 25 से 27 दिसंबर तक उन्होंने इसी चट्टान पर ध्यान किया था। उन्होंने यहां भारत के भविष्य के लिए विकसित भारत का सपना देखा था।  यह वही जगह है, जहां उन्हें भारत माता के दर्शन हुए थे। इसी स्थान पर उन्होंने अपना बाकी जीवन लोगों को समर्पित करने का सपना देखा था। विवेकानंद शिला पर विवेकानंद स्मारक बनाने के लिए भी लंबा संघर्ष चला है। इसमें एकनाथ रानाडे ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed