फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political Parties giving support to farmers protest, but farmers organizations are still not ready to give them platform

किसान आंदोलन में जुटने लगे राजनीतिक लोग, लेकिन किसान संगठन मंच देने को अब भी नहीं हैं तैयार

Fri, 05 Feb 2021 08:09 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 05 Feb 2021 08:09 PM IST
सार

गुरुवार को 15 विपक्षी दलों के नेता किसानों से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें गाजीपुर सीमा पर रोकने की कोशिश की भी थी, लेकिन पुलिस ने सांसदों को किसानों से मिलने नहीं दिया...

विज्ञापन
Political Parties giving support to farmers protest, but farmers organizations are still not ready to give them platform
Rakesh Tikait - फोटो : PTI

विस्तार

प्रदर्शनकारी किसानों के धरना स्थलों पर अब राजनेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। किसान संगठनों के दावों के बावजूद उत्तर प्रदेश, हरियाणा ही नहीं अब दिल्ली से भी नेताओं के काफिले रोज अब प्रदर्शन स्थल की ओर कूच कर रहे हैं और आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। इन सब के बावजूद अब भी किसान संगठन नेताओं को अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसान मोर्चा का मंच देने को तैयार नहीं दिख रहे है।

विज्ञापन


शुरुआती दौर में किसान सगठनों ने साफ कर दिया था कि हमें किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं चाहिए और न ही हम लोग राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को मंच पर जगह देंगे। लेकिन 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद नेता धरना स्थलों पर किसानों के समर्थन में जुटने लगे। इसकी शुरुआत इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने की। सबसे पहले चौटाला ही कुंडली में धरना स्थल पर किसानों का समर्थन करने पहुंचे थे। जबकि राष्ट्रीय लोकदल के नेता और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने गाजीपुर बॉर्डर जाकर राकेश टिकैत को समर्थन दिया था|
विज्ञापन


इसके बाद हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलेजा, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला और अन्य विधायक भी अपना समर्थन देने पहुंचे। शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय राउत भी धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस धरने को महाराष्ट्र सरकार, शिवसेना और महाराष्ट्र की जनता का पूरा समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन में किसान नेताओं के शामिल होने पर किसान संगठन का कहना है कि, जो लोग आंदोलन में समर्थन देने आ रहे हैं हम सभी का स्वागत करते हैं। लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा का मंच किसी भी राजनेताओं को नहीं दिया जा रहा है। भविष्य में भी हम किसी को मंच नहीं देंगे। राजनीतिक दल के लोग आकर देख रहे हैं कि प्रदर्शनकारी किसानों को कितनी परेशानी हो रही है। इसके बाद वे हमारी मांगों को संसद में उठा रहे हैं। कोई भी सांसद यहां आकर देख सकता है कि यहां कैसे आंदोलन हो रहा है। इसके वे संसद में इस मसले को उठा सकता है। इससे हमारे आंदोलन का सीधा कोई संबंध नहीं है।

गुरुवार को 15 विपक्षी दलों के नेता किसानों से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें गाजीपुर सीमा पर रोकने की कोशिश की भी थी, लेकिन पुलिस ने सांसदों को किसानों से मिलने नहीं दिया। विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, डीएमके सांसद कनिमोझी, शिरोमणी अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल और टीएमसी सांसद सौगत रॉय समेत कई नेता शामिल थे।


गाजीपुर बॉर्डर पर लगी कीलें और कंटीले तारों को देखकर सांसद हैरान हो गए। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व गठबंधन सहयोगी शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि यहां तीन किलोमीटर तक बैरिकेडिंग लगी हुई हैं। ऐसे में किसानों की क्या हालत हो रही होगी। हमें भी यहां रोका जा रहा है और उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed