फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Policemen shot at main accused of gang rape in Bangalore

कर्नाटक : बंगलूरू में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को मारी गोली

Wed, 02 Jun 2021 08:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 02 Jun 2021 08:58 PM IST
सार

इससे कुछ ही दिन पहले आरोपी के दो साथियों ने भी भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन पर गोलियां चलाई थीं, जिससे वे घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Policemen shot at main accused of gang rape in Bangalore
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बंगलूरू में एक बांग्लादेशी महिला के सामूहिक दुष्कर्म एवं उस पर हमला करने के एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी ने उसे पकड़ने गई पुलिस टीम पर कथित रूप से हमला करके भागने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


इससे कुछ ही दिन पहले उसके दो साथियों ने भी भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन पर गोलियां चलाई थीं, जिससे वे घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस की टीम एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह यहां रामपुरा में मुख्य आरोपी शहबाज को पकड़ने गई। पुलिस ने बताया कि पुलिस दल को देखकर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया और भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई और आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी के पैर में गोली लगी। इस हमले में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को बांग्लादेश, असम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक में सक्रिय मानव तस्करों के एक नेटवर्क के जरिए बांग्लादेश से तस्करी करके तीन साल पहले लाया गया था। इसके बाद इस गिरोह ने 22 वर्षीय पीड़िता को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया।

वित्तीय विवाद को लेकर एक महिला समेत छह लोगों ने कथित रूप से उस पर हमला किया और चार लोगों ने उसका सामूहिक  दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed