फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Policeman rescue two children from flood in Gujarat

बहादुरी की मिसाल, बाढ़ के बीच दो बच्चों को डेढ़ किलोमीटर तक कंधों पर बैठाकर ले गया पुलिसकर्मी

Sun, 11 Aug 2019 12:34 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Policeman rescue two children from flood in Gujarat
बाढ़ से बच्चों को बचाता पुलिसकर्मी - फोटो : Twitter/@Shamsher_IPS

गुजरात के मोरबी जिले में इस वक्त भीषण बाढ़ आई हुई है। इस बीच एक पुलिसकर्मी द्वारा दो बच्चों को बाढ़ से बचाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें गुजरात पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तौनात पृथ्वीराज जडेजा दो बच्चियों को कंधो पर बिठाकर बाढ़ से बचा रहे हैं। यहां जिले के कल्याणपुर गांव में बाढ़ का पानी 1.5 किमी तक भरा हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 



बता दें गुजरात में भारी बारिश के चलते बाढ़ आई हुई है, जिसके कारण कई लोगों की मौत भी हो गई है। कल्याणपुर में एक स्कूल में पांच घंटे से भी अधिक समय तक हुई बारिश के कारण बच्चे स्कूल में फंस गए। करीब 43 बच्चे स्कूल में थे, जहां काफी पानी भरा हुआ था। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस से सहायता मांगी। इसी पुलिस टीम का हिस्सा पृथ्वीराज जडेजा भी हैं।

स्कूल ने आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम से भी मदद मांगी। हालांकि पानी का बहाव इतना अधिक था कि एनडीआरएफ के लिए नाव से बच्चों को बचा पाना मुश्किल था। जिसके बाद बच्चों को बचाने की जिम्मेदारी गुजरात पुलिस ने संभाली और एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी बीच कांस्टेबल जडेजा ने स्कूल की इन दो छात्राओं को अपने कंधो पर बिठाकर बाढ़ के पानी से बाहर निकाला।


गुजरात के पुलिस एडिश्नल डीजीपी शमशेर सिंह ने इसके बाद अपने ट्विटर पर जडेजा की बच्चों को बचाते हुए तस्वीर और वीडियो शेयर की। उन्होंने इस बहादुरी के काम के लिए जडेजा की सराहना भी की है। और लिखा है, "हमारे कंधे आपकी सुरक्षा"। 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने भी बहादुरी के लिए पुलिस की प्रशंसा की है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग पुलिसकर्मी की सराहना कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed