फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police used National Security Mantra to implicate Sudha Bhardwaj Advocate said

सुधा भारद्वाज को फंसाने में पुलिस ने किया 'राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्र' का प्रयोग, वकील ने दी ये दलील

Sat, 31 Aug 2019 04:28 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 31 Aug 2019 04:28 AM IST
सार

  • एलगार परिषद-भीमा कोरेगांव हिंसा मामले की सहआरोपी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट में दलील
  • कोर्ट में वकील बेाले- सुधा के खिलाफ सारा मामला कुछ तय दस्तावेजों पर आधारित है 
  • पुलिस पर लगाया चार्जशीट में झोल करने का आरोप, कहा- बैठक वाले दिन घर पर थीं सुधा

विज्ञापन
Police used National Security Mantra to implicate Sudha Bhardwaj Advocate said
सुधा भारद्वाज को कोर्ट ले जाती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज के वकील ने शुक्रवार को बांबे हाईकोर्ट के सामने कहा कि पुणे पुलिस ने अपने पास उनकी मुवक्किल के खिलाफ माओवादी संबंधों को लेकर कोई असली मामला नहीं होेने के कारण ‘राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्र’ का सहारा लिया। 

विज्ञापन


एलगार परिषद-भीमा कोरेगांव हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार फरीदाबाद निवासी सुधा के वकील युग चौधरी ने जस्टिस सारंग कोतवाली की पीठ के सामने यह दलील दी। जस्टिस सारंग सुधा व अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सुधा के वकील ने कहा, उसके मुवक्किल के खिलाफ सारा मामला कुछ तय दस्तावेजों पर आधारित है, जो कथित तौर पर पुलिस ने कुछ सह आरोपियों के कंप्यूटरों और लैपटॉपों से जब्त किए हैं। वकील ने कहा, ये दस्तावेज भारद्वाज का इस मामले से संबंध साबित करने में विफल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महज इस यकीन पर काम कर रही है कि यदि वह राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्र का ऊंची आवाज में जाप करेगी, तो अदालत अपना अक्ल पर ताला लगा लगी और सबूतों पर मुहर लगा देगी। 

पुलिस की चार्जशीट में है झोल

वकील युग चौधरी ने पुलिस चार्जशीट के झोल की तरफ भी अदालत का ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, चार्जशीट में एक दस्तावेज दो जनवरी, 2018 को नागपुर में हुई बैठक की मिनट्स बताया गया है। इसके मुताबिक, भारद्वाज और सह आरोपी शोमा सेन माओवादी कैडर की इस बैठक का हिस्सा थीं, जिसमें कथित तौर पर बम बनाने आदि पर चर्चा की गई। 

चौधरी ने आगे कहा, हालांकि पुलिस की तरफ से रिकॉर्ड में दर्ज की गई सेन और भारद्वाज की कॉल डिटेल्स के हिसाब से शोमा उस तारीख को मुंबई में और भारद्वाज फरीदाबाद में अपने घर पर थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed