केरल: राज भवन की ओर जा रहे आक्रोशित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तीन विवादास्पद केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा एवं पारित करने के लिए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी देने से मंगलवार को इनकार कर दिया। इसके खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज भवन की ओर कूच कर दिया। पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
Thiruvananthapuram: Police use water cannon against Youth Congress workers who were marching towards Kerala Raj Bhavan against Governor's decision to deny permission for special Assembly session today.
विज्ञापन
The session was intended to discuss & pass a resolution against Farm bills. pic.twitter.com/Oi3kv9VTXl— ANI (@ANI) December 22, 2020
बता दें कि इन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के संबंध में सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल में लिए गए फैसले को राज्यपाल के समक्ष भेजने के बाद आरिफ मोहम्मद खान ने इसकी तात्कालिकता पर स्पष्टीकरण मांगा था और मुख्यमंत्री ने उन्हें इसका जवाब दिया था।