फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police seized a large quantity of contraband drugs worth Rs 17 crore in Mizoram

Mizoram: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 17 करोड़ के पकड़े प्रतिबंधित नशीले पदार्थ, 3.47 किग्रा हेरोइन भी जब्त

Sun, 25 Jun 2023 10:07 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिजोरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिजोरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 25 Jun 2023 10:07 AM IST
सार

मिजोरम पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को ममित जिले में दो व्यक्तियों के पास से बड़ी संख्या में 17 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के अलावा हेरोइन भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Police seized a large quantity of contraband drugs worth Rs 17 crore in Mizoram
मिजोरम पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ जब्त किए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिजोरम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उसने दो व्यक्तियों के पास से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इनकी कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वही, इन आरोपियों के कब्जे से 3.47 किलोग्राम हेरोइन भी मिली है। इन्हें साबुन के डिब्बों में छिपाया गया था। 

विज्ञापन

मिजोरम पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को ममित जिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से बड़ी संख्या में 17 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसके अलावा हेरोइन भी बरामद की गई है। पुलिस ने कहा कि 270 साबुन के डिब्बों में करीब 3.27 किलोग्राम हेरोइन छिपाई गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एमडी इदरीश मिया और खुगोन दास के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed